कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान, रीवा एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला

congress-mla-objectionable-statement-rewa-sp

कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान, रीवा एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला

कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान रीवा एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला

Congress MLA Objectionable Statement: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक ने सार्वजनिक मंच से रीवा एसपी विवेक सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने कहा कि रीवा एसपी आधा पुरुष और आधा महिला हैं।

[caption id="attachment_99714" align="alignnone" width="402"]कांग्रेस विधायक ने एसपी को आधा पुरुष और आधा महिला बताया कांग्रेस विधायक ने एसपी को आधा पुरुष और आधा महिला बताया[/caption]

‘रीवा एसपी अर्धनारीश्वर’

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा, "रीवा एसपी अर्धनारीश्वर है, आधा महिला और आधा पुरुष।” जिले में अपराध बढ़ गया है। घर-घर में शराब बेची जा रही है। युवा नशीली दवाओं के गिरफ्त में आ गया है। पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।' एसपी अर्द्ध नारीश्वर हैं। [caption id="attachment_99715" align="alignnone" width="401"]रीवा एसपी विवेक सिंह रीवा एसपी विवेक सिंह[/caption]

कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल

दरअसल,वीडियो मंगलवार का है। जहां कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए रीवा से न्याय सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया था। इस आंदोलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हुए थे। न्याय सत्याग्रह के बाद कमिश्नर कार्यालय के भीतर जाने के लिए पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच धक्का मुक्की भी देखने को मिली थी। जहां दोनों तरफ से हाथपाई की स्थिति निर्मित हो गई थी। [caption id="attachment_99716" align="alignnone" width="455"]पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल[/caption]

Congress MLA Objectionable Statement: SP पर लगाए आरोप

इसी दौरान कांग्रेस MLA के बोल बिगड़ गए। जाते-जाते सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रीवा एसपी को आड़े हाथों लिया। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसमें वे रीवा एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा

Congress MLA Objectionable Statement: उन्होंने आरोप लगाया कि वे भोपाल में 50 लाख रुपए देकर आए हैं। शराब के ठेका में पला-बंधा है। उनका एक ही काम है कि कुर्सी न बदल जाए। इसलिए माननीय शुक्ला जी (डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला) की चरण वंदना करो और रीवा को जलने दो। जिसकी इज्जत लूट लेनी हो लूट लो, जिसे गोली मारनी हो मार दो। लेकिन उनकी इज्जत बची रहे।' अभय मिश्रा इतने में नहीं रुके। उन्होंने डिप्टी सीएम को मिट्टी खाने वाला कीड़ा कहते हुए कहा कि वह सुबह दोपहर शाम जमीन खाते हैं।

[caption id="attachment_99717" align="alignnone" width="454"]डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा[/caption]

मोहम्मद असलम खान की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।