X पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि-
"पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।
माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है।"

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महाकुंभ लोक-आस्था का अभिनंदन है और सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है साथ ही बताया कि भारत की एकता व समता का सम्मान है।
CM Yogi Magh Purnima Wishes: सीएम ने X पर संगम की तस्वीरें की शेयर
सीएम ने श्रद्धालु पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूलो की बरसात करवाई। और उसकी तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि-
"यह लोक-आस्था का अभिनंदन है
सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है
भारत की एकता व समता का सम्मान है
जय माँ गंगे"