CM Sai released ‘Savarkar Saurabh’ souvenir : कहा – सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत
CM Sai released ‘Savarkar Saurabh’ souvenir : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ‘ का विमोचन किया। इस स्मारिका का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के पावन अवसर पर किया गया है।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “वीर सावरकर भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य कष्ट झेले और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका साहसिक जीवन, युवाओं को देशभक्ति और सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। ‘सावरकर सौरभ‘ जैसी स्मारिकाएं उनके बलिदान और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।”
मुख्यमंत्री ने इस स्मारिका के प्रकाशन हेतु अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सावरकर के जीवन के विविध पहलुओं को समर्पित है यह स्मारिका
‘सावरकर सौरभ‘ के संपादक एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक प्रभात मिश्र ने बताया कि यह स्मारिका वीर सावरकर के जीवनकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं, संघर्षों और देश सेवा के प्रेरक प्रसंगों पर आधारित है। इसमें विभिन्न लेखकों ने सावरकर के राजनीतिक दर्शन, साहित्यिक योगदान, क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।
कार्यक्रम में गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ से रामेश्वर शर्मा, शिवरतन गुप्ता, मनीष शर्मा, संतोष बरलोटा, भास्कर किन्हेकर, अभय मिश्रा, कौशल साहू सहित अनेक विद्वान एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE
Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
