Special Olympics Bharat Athletics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा का हरियाणा की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के 26 राज्यों से करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी, कोच और सहभागी भाग ले रहे हैं।

दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास को भी महत्व देता है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना की। सीएम ने कहा कि ये खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
CM ने बताया कि इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 खिलाड़ियों के जरिए 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
स्पेशल ओलंपिक भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ होना गौरव का विषय हैं। pic.twitter.com/KmYvoihCMV
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 3, 2026
Special Olympics Bharat Athletics: खेल पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल सुविधाओं के विकास के लिए पिछले 11 सालों में 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए। साथ ही खेल विभाग का बजट भी बढ़ाकर दो गुना से ज्यादा किया गया।

पदक विजेताओं को पुरस्कार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश के 16,418 पदक विजेताओं को अब तक 679 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जा चुके हैं, जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
