स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ[/caption]
दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास को भी महत्व देता है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना की। सीएम ने कहा कि ये खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। CM ने बताया कि इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 खिलाड़ियों के जरिए 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।स्पेशल ओलंपिक भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ होना गौरव का विषय हैं। pic.twitter.com/KmYvoihCMV
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 3, 2026
Special Olympics Bharat Athletics: खेल पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल सुविधाओं के विकास के लिए पिछले 11 सालों में 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए। साथ ही खेल विभाग का बजट भी बढ़ाकर दो गुना से ज्यादा किया गया।