Cincinnati Masters 2025: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर जैनिक सिनर चोटिल होकर पहले सेट में ही रिटायर हो गए, जिसके बाद अल्काराज को विजेता घोषित किया गया। यह अल्काराज का इस टूर्नामेंट में पहला खिताब है और 2025 का उनका छठा खिताब।
Read More: UP T20 League Begins: मेरठ टीम ने कानपुर को 86 रन से हराया, मैच के हिरो रहें माधव…
तीन महीनों में चौथी भिड़ंत…
पिछले तीन महीनों में यह चौथा मौका था, जब अल्काराज और सिनर किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने – सामने हुए।
यह सिलसिला रोम मास्टर्स से शुरु हुआ। इसके बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन में दोनों की टक्कर हुई। अब सिनसिनाटी मास्टर्स में भी दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत तय थी।
Carlos Alcaraz with his Cincinnati trophy. 🏆
Not the way he wanted to win this title, but still an incredible week.
6 titles in 2025.
The 2nd youngest man to win 8 Masters titles, behind only Rafa Nadal.
What a season. What a player. ❤️
🇪🇸
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) August 18, 2025
सिनर का शानदार फॉर्म टूटा…
सिनर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में थे। पिछले साल के चैंपियन होने के नाते उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया और अपने आठवें मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे। हार्ड कोर्ट पर उनकी लगातार 26 मैचों की जीत का सिलसिला भी टूटा। इसमें 2023 शंघाई मास्टर्स, ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स और 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन की खिताबी जीत शामिल थी। उनकी आखिरी हार्ड कोर्ट फाइनल में हार 2023 बीजिंग में अल्काराज के खिलाफ हुई थी।
Carlos Alcaraz is the Cincinnati Open Champion.
Team Europe’s Carlos Alcaraz takes home his first Cincinnati Open title and third Masters 1000 title of 2025. #LaverCup | @carlosalcaraz pic.twitter.com/buRMSnBdL8
— Laver Cup (@LaverCup) August 18, 2025
अल्काराज का दूसरा सिनसिनाटी फाइनल…
अल्काराज दूसरी बार सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे। 2023 में उन्हें नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। इस बार उनका सफर चुनौतीपूर्ण रहा, उन्होंने दो मैचों में सेट गंवाए, लेकिन लगातार सातवें टूर – लेवल फाइनल में जगह बनाई।

अब तक हुए 13 मुकाबले, अल्काराज आगे…
अल्काराज और सिनर अब तक 13 बार आमने-सामने हो चुके हैं। अल्काराज 8-5 के अंतर से आगे हैं। इस साल उन्होंने रोम और फ्रेंच ओपन सहित लगातार 5 बार सिनर को हराया।
हालांकि, विंबलडन 2025 में सिनर ने चार सेटों में जीत दर्ज कर अल्काराज की लय तोड़ी और अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।
