पहाड़ी CHC में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का? डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर, मरीजो...

chitrakoot-pahari-chc-free-treatment-issue

पहाड़ी CHC में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का? डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर, मरीजों की जेब हो रही ढीली!

पहाड़ी chc में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर मरीजों की जेब हो रही ढीली

Chitrakoot Pahari CHC free treatment: सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के लिए निःशुल्क और सुलभ बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आ रही है। चित्रकूट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहाड़ी में इलाज के नाम पर मरीजों की जेब लगातार ढीली हो रही है।

डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं 

यहां तैनात डॉक्टर कई बार खुलेआम मरीजों को यह कहते हुए बाहर की जनरिक दवा लिख रहे हैं कि, "अंदर की दवाएं असर नहीं करतीं।" ऐसी कई पर्चियां अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें डॉक्टरों ने मरीजों को खुलेआम निजी मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदने के निर्देश दिए हैं। [caption id="attachment_91338" align="alignnone" width="416"]डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं  डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं[/caption]

Chitrakoot Pahari CHC free treatment: इलाज के बजाय हो रहा आर्थिक बोझ

इलाज के लिए पहुंचे कई गरीब मरीजों ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल इसलिए आए ताकि मुफ्त में इलाज और दवा मिल सके, लेकिन डॉक्टरों की पर्ची ने उनके हाथ में प्राइवेट मेडिकल स्टोर की लिस्ट थमा दी।

सरकार के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक खुद कई बार निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा नहीं लिखी जाएगी, लेकिन पहाड़ी CHC में इसके विपरीत खुलेआम आदेशों की अनदेखी हो रही है। Read More: हरदोई में जन्म प्रमाण पत्र घोटाला: विकासखंड हरियावां में जनता से अवैध वसूली के आरोप

Chitrakoot Pahari CHC free treatment: पर्चियां बनीं सबूत

वायरल हो रही पर्चियों में डॉक्टरों के हस्ताक्षर और बाहर की दवा के नाम स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इससे साफ है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि सिस्टम में फैली एक सुनियोजित लापरवाही है।

प्रशासनिक चुप्पी भी सवालों के घेरे में

सवाल यह उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन गतिविधियों से अनजान हैं या जानबूझकर आंख मूंदे बैठे हैं? क्या गरीब और ग्रामीण मरीजों की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं? सुरेन्द्र सिंह कछवाह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।