Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : 10 हजार सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का आदेश जारी
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : 10 हजार सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का आदेश जारी

Narendra Singh May 28, 2025

Chhattisgarh Teacher Protest : शिक्षक संघ ने किया विरोध, 45 हजार पद खत्म करने का आरोप

Chhattisgarh Teacher Protest : छत्तीसगढ़ के 54185 स्कूल में से 297 स्कूल शिक्षकविहीन है और 7 हजार 127  स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक हैं. इसी असमानता को दूर करने के लिए सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का फैसला लिया है. इसके लिए 10 हजार 463 स्कूल शामिल किए गए हैं.

10 हजार 463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण किया जाएगा

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों का समान और न्यायसंगत वितरण  सुनिश्चित करने के मकसद से स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिया है. इसके मुताबिक प्रदेश के 10 हजार 463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण किया जाएगा. प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय जहां युक्तियुक्तकरण को छात्रों के हित में बता रहे हैं.

आदेश का विरोध भी शुरू

इसके साथ ही सरकार के इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है. शिक्षक संघ ने सरकार के फैसले के खिलाफ 28 मई को मंत्रालय घेराव का ऐलान किया है. शिक्षक संघ का आरोप है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर चार हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो जाएंगे और 45 हजार शिक्षकों के पद को भी खत्म कर दिया जाएगा. हालांकि, सरकार इसे छात्रों के हित में बता रही है.

7 हजार 127 स्कूलों में है सिर्फ एक शिक्षक

दरअसल, छत्तीसगढ़ के 54185 स्कूल में से 297 स्कूल शिक्षकविहीन है और 7 हजार 127  स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक हैं. इसी असमानता को दूर करने के लिए सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का फैसला लिया है. इसके लिए 10 हजार 463 स्कूल शामिल किए गए हैं.

जाने क्या है युक्तियुक्तकरण का मतलब

युक्तियुक्तकरण के तहत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक है, उन्हें शिक्षक विहीन या कम शिक्षक वाले स्कूल में भेजा जाएगा और जिन स्कूलों में छात्राओं की संख्या कम है. उन छात्रों को नजदीक के स्कूल में मर्ज किया जाएगा. लेकिन प्रक्रिया शुरू होते ही सरकार के इस फैसले का शिक्षक संघ ने विरोध शुरू कर दिया है.

ऐसे घटेंगे स्कूल और शिक्षक के पद

इस पूरे मामले सरकारी शिक्षक संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे का कहना है कि सरकार के इस कदम से प्रदेश में स्कूलों की संख्या कम होने से शिक्षकों के पदों की संख्या भी कम हो जाएगी. शिक्षक संघ का कहना है स्कूल शिक्षा विभाग ने 2008 के सेटअप को ख़त्म कर दिया है, जिसमें प्राइमरी स्कूल में 60 छात्रों में एक हेड मास्टर और दो शिक्षक होते थे, लेकिन अब एक एचएम और एक शिक्षक होगा और मिडिल स्कूल में 105 छात्र में एक HM चार शिक्षक होते थे. उसमें अब एक शिक्षक को कम कर दिया गया है.  प्रदेश में 45 हजार के करीब प्राथमिक और मिडिल स्कूल है. ऐस में नए सेटअप के तहत  45 हजार शिक्षक के पद ख़त्म हो जाएंगे. साथ ही  जिन स्कूल में छात्र कम है, उसे दूसरे स्कूल में मर्ज करने से प्रदेश में चार हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो जाएंगे.

सरकार के फैसले के विरोध में उतरी कांग्रेस

इस पूरे मामले में कांग्रेस भी सरकार के फैसले के विरोध में आ गई है. कांग्रेस का कहना है सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला  का कहना है कि प्रदेश सरकार ने माना था कि 45 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं,  लेकिन शिक्षकों की भर्ती से बचने के लिए शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने वाले फैसले के तहत यह सरकार स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कर रही है.

सरकार ने फैसले का किया बचाव

हालांकि, सरकार सभी शंकाओं को दरकिनार कर इसे छात्रों के हक में उठाया गया फैसला बता रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि स्कूलों में समानता लाने के लिए छात्रों के हित में युक्तियुक्त करण किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि युक्तियुक्तकरण बच्चों के हित में है. आज पूरे प्रदेश में इम्बैलेंस है. 300 स्कूल में शिक्षक नहीं है. 5000 स्कूलों में एक शिक्षक हैं. कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पर बच्चों से ज्यादा टीचर हैं. ऐसे में युक्तियुक्तकरण समानता लाने के लिए है. इससे शिक्षा में सुधार होगा.

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raigarh: ढाबे में खाना खाने पहुंचे CM साय
Next: Dipika Kakar Liver Cancer: एक्ट्रेस को हुआ लिवर कैंसर! सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.