Naxalites Encounter in Sukma: DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी,  2-3 ...

sukma-naxal-encounter-2025

Naxalites Encounter in Sukma: DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी,  2-3 नक्सलियों मारे जाने की खबर

naxalites encounter in sukma drg जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी  2-3 नक्सलियों मारे जाने की खबर

Naxalites Encounter in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर हिंसक मुठभेड़ हुई है। गोलापल्ली इलाके के घने जंगलों में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही गोलीबारी जारी है। खबर है कि इस मुठभेड़ में दो से तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Naxalites Encounter in Sukma: DRG ने जंगल में घेरा

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि गोलापल्ली क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर DRG के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवान जंगल में पहुंचे, माओवादियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कैडर के होने की संभावना जताई जा रही है। इस कैडर पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

Naxalites Encounter in Sukma: पिछली मुठभेड़ों का हिसाब

सुकमा और आसपास के इलाके नक्सल प्रभावित माने जाते हैं। 3 दिसंबर को ही दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर किए गए थे। इस दौरान DRG के तीन जवान शहीद हुए थे और दो घायल हुए थे।इसके पहले, 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में भी DRG ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। उस समय भी जंगल की मुश्किल परिस्थितियों और नक्सलियों की फायरिंग के बीच जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए सर्च ऑपरेशन को पूरा किया था।

ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण

सुकमा के जंगल घने और पहाड़ियों से घिरे हुए हैं। नक्सली अक्सर इसी क्षेत्र में घूमते हैं, जिससे जवानों के लिए ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगातार निगरानी और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा, ताकि आम नागरिक सुरक्षित रह सकें।

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

भोपाल से इंदौर जा रही बस आष्टा के पास पेड़ से टकराई, हादसे में बस के हैल्पर की मौत हो गई। सभी यात्री सुरक्षित।

Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

मनोरंजन

Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

Preet Singh, a contestant from the reality show Splitsvilla, was assaulted in a Mumbai club. She shared a video on Instagram detailing the incident.

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

खेल

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

In the IPL 2026 T-20 series, South Africa Women's Cricket Team secured a 4-1 victory over the Indian Women's Cricket Team with the final match held on April 27.

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

खेल

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

In the 40th match of IPL 2026, Punjab Kings will face Rajasthan Royals on April 28 at the New Chandigarh Stadium, with both teams battling for supremacy.

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

मध्य प्रदेश

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू। अब टिकट के लिए लाइन नहीं, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट, सफर होगा आसान।