DHAMTARI: आवारा कुत्तों का आतंक, 9 साल की मासूम पर हमला,25 टांके आए..

stray-dog-attack-in-dhamtari

DHAMTARI: आवारा कुत्तों का आतंक, 9 साल की मासूम पर हमला,25 टांके आए..

dhamtari आवारा कुत्तों का आतंक 9 साल की मासूम पर हमला25 टांके आए

धमतरी जिले में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है. यह घटना मैनपुर गांव की है, जहां कक्षा चौथी में पढ़ने वाली 9 साल की आन्या नेताम पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. आन्या घर के बाड़ी में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और फिर हमला कर दिया.

बच्ची को आए 25 टांके

परिजन बच्ची की चीख सुनकर तुरंत दौड़े और उसे कुत्तों से बचाया. इसके बाद इलाज के लिए नगरी के सरकारी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों के अनुसार, आन्या के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं, जिन पर 25 टांके लगाए गए हैं. फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

स्कूल से घर लौट रही थी आन्या

आन्या स्कूल से घर लौटी. उसके बाद बाड़ी में जाकर खेल रही थी. अचानक आन्या की जोर से रोने की आवाज आई. हम भागते हुए बाड़ी में पहुंचे तो आन्या पर कुत्तों ने हमला कर दिया था घटना के बाद गांव में डर और नाराज़गी का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रदेश में बढ़ा कुत्तों का आतंक

धमतरी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कांकेर जैसे जिलों में भी आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ महीने पहले रायपुर के डंगनिया इलाके में 6 साल के बच्चे पर हमला हुआ था, वहीं बिलासपुर में पार्क में खेल रही बच्ची पर कुत्तों ने झुंड में हमला कर दिया था. इन घटनाओं के बावजूद स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई सीमित नजर आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.9 साल की आन्या नेताम पर हुए हमले ने एक बार फिर आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर कर दिया है. गांव हो या शहर, यह खतरा हर जगह बना हुआ है. ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.