'nude Party: रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ की वायरल पोस्ट पर घमासान

raipur-nude-party-controversy-drugs-alcohol

'nude Party: रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ की वायरल पोस्ट पर घमासान

nude party रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ की वायरल पोस्ट पर घमासान

Raipur nude party controversy: कांग्रेस ने किया विरोध, ड्रग्स परोसे जाने का दावा

Raipur nude party controversy: छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट मामले के बाद अब न्यूड पार्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी के आयोजन के पोस्टर वायरल होने से सनसनी फैल गई है। पोस्टर्स में युवाओं को बिना कपड़े के शामिल होने और ड्रग्स व शराब के सेवन का लालच दिया जा रहा है। पार्टी के अलग-अलग नाम जैसे ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया में न्यूड पार्टी के आयोजन का अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया है, अब इसे लेकर बवाल मच गया है।वायरल पोस्टर में इस पार्टी को अलग-अलग नाम दिया गया है और दावा किया जा रहा है कि आयोजन में पुल पार्टी होगा, ड्रग्स परोसे जाएंगे। कांग्रेस नेता ने इसका खुलकर विरोध किया है। कन्हैया अग्रवाल ने साफ कहा है कि इस तरह का आयोजन वे रायपुर में नहीं होने देंगे। वे इसका खुलकर विरोध करेंगे।

पो, में तारीख और समय दिया

इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बीते कुछ दिनों से कथित 'न्यूड पार्टी', 'स्ट्रेंजर पार्टी', 'हाउस पूल ल पार्टी' जैसे आयोजनों के इन्विटेशन जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन पोस्टर्स के जरिए युवाओं को पार्टी के नाम पर आकर्षित किया जा रहा है।इन विज्ञापननुमा पोस्टर्स में पार्टी का समय और तिथि भी दर्ज है, जिसमें 21 सितंबर को रायपुर में आयोजन होने का दावा किया गया है। वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत मिलने के बाद अब नग्नता के आकर्षण का लालच दिए जाने की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इन आयोजनों का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा - “इन आयोजनों को किसका संरक्षण है...? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी...21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।” अग्रवाल ने आगे कहा कि वह आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रायपुर से मुलाकात करेंगे और इस पूरे मामले पर कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के विज्ञापन के पीछे कौन लोग हैं और कौन उनका संरक्षण कर रहा है, इसकी जांच की जानी चाहिए। Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

सोशल मीडिया में भी जमकर विरोध

सोशल मीडिया में इस तरह के इन्विटेशन वायरल होने के बाद अब समाज के अलग-अलग वर्गों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है वहीं समाज में बढ़ते ऐसे ट्रेंड्स को लेकर लोग पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।​​​​​​​ वहीं, 'स्ट्रेंजर पार्टी' का आयोजनकर्ता अपरिचित क्लब है। दैनिक भास्कर ने अपरिचित क्लब की ओर से आयोजित रायपुर स्ट्रेंजर पूल पार्टी को लेकर बातचीत की और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने की बात पूछी। Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल: मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन  

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।