Raipur News: 250 परिवारों की घर वापसी

prabal-pratap-singh-judev-ghar-wapsi-250-families-raipur

Raipur News: 250 परिवारों की घर वापसी

raipur news 250 परिवारों की घर वापसी

भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने लोगों के पैर धोकर किया स्वागत

prabal pratap singh ghar wapsi raipur: छत्तीसगढ़ के गुढियारी स्थित दहीहांडी मैदान में शनिवार को जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य के सानिध्य में 250 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।

जूदेव ने लोगों के पैर धोकर किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वाले परिवारों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव ने शुरू की थी, जो राजा होकर भी लोगों के पैर पखारते थे। उसी परंपरा को वे आगे बढ़ा रहे हैं।

बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए घर वापसी करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया था। उन्हें कहा गया था कि यह परिवर्तन उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए लाभकारी होगा, लेकिन बाद में उन्हें उस धर्म में कोई संतोष नहीं मिला और उनका मोहभंग हो गया। उन्होंने कहा कि अब अपने मूल धर्म में लौटकर उन्हें आत्मिक शांति मिल रही है।

देशभर में 1 लाख 53 हजार परिवारों की घर वापसी

स्वामी नरेंद्राचार्य ने बताया कि वे अब तक देशभर में लगभग 1 लाख 53 हजार परिवारों की घर वापसी करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन गलत है और इसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए।

prabal pratap singh ghar wapsi raipur: वेद आधारित शिक्षा पर जोर

स्वामी नरेंद्राचार्य ने आगे कहा कि सरकार को वेद आधारित स्कूलों का निर्माण करना चाहिए। इसके लिए वेद पाठशालाएं भी संचालित की जा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि वेद आधारित शिक्षा के माध्यम से नए पुरोहित तैयार किए जाएं और हिंदू धर्म के सभी जातियों के बच्चे पुरोहित बन सकें।उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र का निर्माण होना चाहिए और जो लोग बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्कूलों में धार्मिक पक्षपात पर जताई चिंता

भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने आरोप लगाया कि कुछ स्कूलों में प्रभु ईसा के बारे में इस तरह पढ़ाया जा रहा है जिससे कन्वर्जन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रवृत्ति को रोकने की आवश्यकता है। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मध्य प्रदेश

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जलूद में 271.16 करोड़ रुपए की लागत से बने 60 MW सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। इससे बिजली खर्च में महीने में 4 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

जुर्म गाथा

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।