ATS Raipur: पाकिस्तान-लिंक्ड ‘डिजिटल आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़: इंस्टाग्राम-डार...

pakistan-linked-digital-terror-module-instagram-darkweb-minors

ATS Raipur: पाकिस्तान-लिंक्ड ‘डिजिटल आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़: इंस्टाग्राम-डार्क वेब से नाबालिगों की ब्रेनवॉशिंग

ats raipur पाकिस्तान-लिंक्ड ‘डिजिटल आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ इंस्टाग्राम-डार्क वेब से नाबालिगों की ब्रेनवॉशिंग

ATS Raipur: छत्तीसगढ़ एटीएस की गिरफ्त में आए दो नाबालिग आतंकियों से पूछताछ और उनके डिजिटल मॉड्यूल के पैटर्न की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये दोनों नाबालिग मल्टी-लेयर नेटवर्क के साथ काम कर रहे थे, जिसमें भारत के कई राज्यों और विदेशों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय थे।

पाकिस्तान भेजी जानकारी

एटीएस की जांच में सामने आया है कि इन नाबालिगों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय न्यूज़ चैनलों पर दिखाए जा रहे सैन्य मूवमेंट के मैप रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेजे। पाकिस्तानी हैंडलर इंस्टाग्राम और डार्क वेब के जरिए इन्हें निर्देश देकर संवेदनशील जानकारियां एकत्रित कर रहा था। एटीएस ने इस पूरे मॉड्यूल को हाई-रिस्क श्रेणी में रखते हुए इंस्टाग्राम मुख्यालय से सर्वर-स्तर का डेटा मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Read More-Hardik and Miheeka got engaged: हार्दिक पांड्या और मॉडल मिहिका ने की सगाई!

मदरसे और स्कूलों हो रहा था मॉड्यूल तैयार

राज्य एटीएस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि विदेशी हैंडलर्स ने स्कूल और मदरसे के दो नाबालिग छात्रों को टारगेट करके उन्हें कट्टरपंथी सामग्री भेजना शुरू किया था। इनके मोबाइल फोन, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट से मिले डिजिटल साक्ष्य बताते हैं कि यह कोई सामान्य चैट या ऑनलाइन जिज्ञासा नहीं थी, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा आतंकी मॉड्यूल था। इसके अलावा, इस मॉड्यूल के माध्यम से और नाबालिगों को जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश के प्रमाण भी मिले हैं। Read More-FED EXPO 2025 launched: MP के सीएम डॉ मोहन यादव ने किया FED EXPO 2025 का शुभारंभ

इंस्टाग्राम नेटवर्क से लेकर डार्क वेब तक फैला जाल

जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिगों को इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक गुप्त ग्रुप में शामिल किया गया था। इस ग्रुप का नाम “ISIS Raipur” रखा गया था, जिसमें कट्टरपंथी वीडियो, प्रतीक चिन्ह, टास्किंग संदेश और विदेशी निर्देशों से जुड़े डिजिटल पैटर्न मिले हैं। एटीएस यह जांच कर रही है कि यह ग्रुप कौन संचालित कर रहा था और इसमें कितने सदस्य सक्रिय थे।

भिलाई के चार युवकों से पूछताछ कर छोड़ा

एटीएस ने फरीद नगर (भिलाई) से चार युवकों को उठाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में इन युवकों के संपर्क का लिंक नाबालिग आरोपी से मिला। उन्हें कट्टरपंथी वीडियो भेजे जाते थे। हालांकि आतंकी मॉड्यूल में उनकी स्पष्ट भूमिका नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।फिर भी, उनके मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों की  तकनीकी जांच जारी है।

ATS Raipur: अरबी भाषा सीखकर विदेशी संपर्क बनाने की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों नाबालिग सीधे विदेशी हैंडलर्स से संवाद स्थापित करने की तैयारी कर रहे थे। उनके मोबाइल में अरबी भाषा सीखने वाले ऐप, ऑनलाइन कोर्स और कोडेड मैसेजिंग टूल पाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।