CCM Sujatha Surrenders:1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, पति और साथ...

one-crore-rewardee-naxalite-sujatha-surrenders

CCM Sujatha Surrenders:1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, पति और साथियों के मारे जाने के बाद हथियार पुलिस के सामने डाले

ccm sujatha surrenders1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर पति और साथियों के मारे जाने के बाद हथियार पुलिस के सामने डाले

बस्तर की सक्रिय नक्सली का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लंबे समय से सक्रिय रही नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी की सदस्य सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डालकर सरेंडर कर दिया। सुजाता पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उसे बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल बताया जाता है। खबर के अनुसार, सुजाता दक्षिण सब-ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी और नक्सल कमांडर किशनजी की पत्नी रही। हालांकि, किशनजी पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके थे। पति और अन्य साथियों के मारे जाने के बाद सुजाता ने नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

सुजाता दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी

नक्सली सुजाता दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी। ये नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है। हालांकि, किशनजी जी का भी एनकाउंटर हो चुका है। वहीं सुजाता ने भी नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और सरेंडर कर दी है। सुजाता के साथ 3 और नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर लौट आए हैं।

'नक्सली ही आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन'

समर्पित नक्सलियों ने बताया कि शीर्ष कैडर के नक्सली ही आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे आदिवासियों के सामने जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समानता का अधिकार और न्याय दिलाने, जैसे दर्जनों झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों गुलाम बना रहे हैं। समर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

मार्च 2026 खात्मे की डेडलाइन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे का ऐलान किया है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. इसी अभियान के चलते बसवाराजू, बालकृष्णा जैसे एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में मार गिराया है. इनके अलावा भी कई बड़े कैडर मारे गए हैं. इससे नक्सल संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है. इसी बढ़ते दबाव के चलते नक्सली इलाका छोड़कर भाग रहे हैं. ऐसे में नक्सली सुजाता ने भी तेलंगाना में जाकर सरेंडर किया है. Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल, मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया  

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।