Nankiram Kanwar: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का...

nankiram-kanwar

Nankiram Kanwar: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पीएम और सीएम को लिखा पत्र

nankiram kanwar  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप पीएम और सीएम को लिखा पत्र

Nankiram Kanwar: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कोयला व खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य खनिज संसाधन विभाग के संचालक को पत्र लिखकर शिकायत की है।

[caption id="attachment_98218" align="alignnone" width="245"]Nankiram Kanwar Nankiram Kanwar[/caption]

Nankiram Kanwar: फैसले को गलत और निजी कंपनी के हित में बताया

ननकीराम कंवर का आरोप है कि यह सड़क निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास (DMF) मद से मंजूर किया गया है, जिसका उद्देश्य बाल्को कंपनी को लाभ पहुंचाना और सार्वजनिक निधियों का दुरुपयोग करना है। उन्होंने इस फैसले को गलत और निजी कंपनी के हित में बताया है।

Nankiram Kanwar: निजी संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए

Nankiram Kanwar: पूर्व मंत्री का कहना है कि इस परियोजना के लिए बाल्को कंपनी से ही राशि प्राप्त कर सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए, न कि जनता के लिए बनाए गए खनिज न्यास कोष का उपयोग करके। उनका यह भी कहना है कि खनिज न्यास कोष का इस्तेमाल खनन प्रभावित क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याण के लिए होना चाहिए, न कि निजी संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए।

Nankiram Kanwar: सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं किया गया था

अपने पत्र में कंवर ने यह भी उल्लेख किया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने व जयसिंह अग्रवाल ने एसईसीएल जैसी कंपनियों से फंडिंग कराकर कई सड़कों का निर्माण करवाया था। उस समय सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं किया गया था।

Nankiram Kanwar: यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा

ननकीराम कंवर ने मांग की है कि दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए और बाल्को से ही इस कार्य के लिए राशि लेकर आगे की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की स्वीकृति से पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं और यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कंवर की यह चिट्ठी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

संबंधित सामग्री

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

उत्तराखंड

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

छत्तीसगढ़

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

Three jawans were killed and another critically injured in an IED blast during a demining operation on the Kanker-Narayanpur border in Chhattisgarh.

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के कार्यों में सुरक्षा और समय पर काम पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर आने के आरोपों के बाद राजनीतिक हंगामा हो गया है। विपक्ष ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।