Kanwar Yatra Chhattisgarh:साय सरकार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

kanwar-yatra-chhattisgarh

Kanwar Yatra Chhattisgarh:साय सरकार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

kanwar yatra chhattisgarhसाय सरकार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

[caption id="attachment_97224" align="alignnone" width="300"]सीएम साय सीएम साय[/caption]

हर-हर महादेव जयघोष के साथ स्वागत

योगी सरकार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की। सावन महीने की तीसरे सोमवार यानि आज इसका आयोजन कवर्धा में किया गया है। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रायपुर से हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए रवाना हुए। जहां ऊंचाई से कावड़ियों पर फूल बरसाए। [caption id="attachment_97226" align="alignnone" width="300"]कांवड़ यात्रा कांवड़ यात्रा[/caption]

146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण

इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी।बता दें कि भोरमदेव मंदिर के पास का आने वाले कावड़ियों का अंगूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यहां अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं।

गरियाबंद में पंचकोशी यात्रा

सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम के कुलेश्वर महादेव में पंचकोशी यात्रा की शुरुआत हुई। यहां त्रिवेणी संगम के बीचों बीच स्थित कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने भक्त सुबह से पहुंचे।इस मंदिर की मान्यता है कि वनवास काल के दौरान माता सीता ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना नदी के बालू से किया था। क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचकोशी की यात्रा का आरंभ भी इसी स्थान से होता है।अभनपुर के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने कुलेश्वर महादेव के अभिषेक के साथ इस साल भी हमेशा की तरह पंचकोशी यात्रा का आरंभ किया।

दुर्ग में 33 किलोमीटर की कावड़ यात्रा

दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवनाथ जल लेकर भक्त पूरे उत्साह के साथ हर-हर भोलेनाथ के जयकारा लगाते 33 किलोमीटर की यात्रा पूरी की और देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान को जल अर्पित किया। इस धार्मिक यात्रा में पुरुषों ने भगवा रंग के गमछे और महिलाएं केसरिया और पीले रंग की साड़ी में पारंपरिक स्वरूप में नजर आईं। यात्रा के दौरान कई सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय नागरिक ने कई स्थानों पर यात्रियों का पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत किया।

पेंड्रा में 8 किलोमीटर की कावड़ यात्रा

सावन के तीसरे सोमवार पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर में शिव भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ देखी गई। सैकड़ों श्रद्धालु नर्मदा उदगम से जल लेकर 8 किलोमीटर पैदल चलकर ज्वालेश्वर महादेव पहुंचे।यहां उन्होंने स्वयंभू शिवलिंग पर नर्मदा के उदगम जल के साथ बेलपत्र, दूध, दही से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं ने पहले नर्मदा उदगम से जल भरा और विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू की। मार्ग में उनकी कांवड़ों की आरती हुई। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर आने के आरोपों के बाद राजनीतिक हंगामा हो गया है। विपक्ष ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।

टैरो कार्ड कैसे काम करता है? जानिए ईशाना तिवारी से...

सनातन

टैरो कार्ड कैसे काम करता है? जानिए ईशाना तिवारी से...

टैरो कार्ड, जो 78 विशिष्ट चित्रों वाले कार्डों का एक डेक है, व्यक्ति के अवचेतन मन और ऊर्जा से संवाद स्थापित करने का माध्यम बनता है।

उत्तराखंड सरकार ने 1252 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने 1252 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए 1252 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जिसमें गंगा कॉरिडोर और टिहरी रिंग रोड शामिल हैं।

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.