Jashpur Gangraped News: 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप! आरोपियों की तलाश जारी..

jashpur-gangraped-news

Jashpur Gangraped News: 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप! आरोपियों की तलाश जारी..

jashpur gangraped news 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप आरोपियों की तलाश जारी

Jashpur Gangraped News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आ रहा है।

दरअसल, नबालिग लड़की नाटक कार्यक्रम देखकर रात में घर वापस लौट रही थी, तभी 2 युवकों ने घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया फिर लड़की को जंगल लेकर चले गए। नाबालिग लड़की से दोनों युवकों ने रेप किया और उसे अधमरी हालत में जंगल में ही फेंक कर चले गए।

राहगीरों ने नाबालिक को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा एक बच्ची बेहोश पड़ी है। उन लोगों ने तुरंत उस बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। फिर पीड़िता की हालत खराब होने की वजह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जिससे उसका अच्छे से इलाज हो सके। यह मामला बागबहार थाना इलाके का है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी, तभी 2 युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठा लिया। फिर उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई है।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की

जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाश करने लगे। इस बीच 17 फरवरी को जानकारी मिली की एक लड़की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास बेहोश मिली है, जिसे ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जांच के बाद बच्ची को सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया। फिर बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ FIR

पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50