CG IG-DGP Conference: आतंकवाद के नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' की चुनौती

ig-dgp-conference-nava-raipur-november-2025

CG IG-DGP Conference: आतंकवाद के नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' की चुनौती

cg ig-dgp conference आतंकवाद के नए मॉड्यूल व्हाइट कॉलर टेररिज्म की चुनौती

रायपुर में जुटेंगे सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर होगा मंथन

ig dgp conference raipur: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर में आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस होने जा रही है। आईआईएम में 28 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख (डीजीपी) शामिल होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय जांच व खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' की चुनौती

नई दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके में सामने आए आतंकवाद के नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' के बीच होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवा रायपुर में प्रस्तावित इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इसकी युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री के रुकने की व्यवस्था नवा रायपुर में ही की जा रही है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बताया कि इस बार आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन छत्तीसगढ़ को सौंपा गया है। यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

2014 के बाद आयोजन में आया बड़ा बदलाव

पुलिस अफसरों के अनुसार आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन पहले केवल नई दिल्ली में होता था। इसमें प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक उपस्थिति रहती थी, लेकिन श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्यों में इसका आयोजन शुरू हुआ। इसमें प्रधानमंत्री पूरे समय मौजूद रहते हैं। अफसरों के अनुसार श्री मोदी न केवल सभी सुझावों को धैर्यपूर्वक सुनते हैं, बल्कि नए विचारों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चा को भी प्रोत्साहित करते हैं।

लगभग 500 लोगों के पहुंचने का अनुमान

अफसरों के अनुसार बैठक में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख, राज्यों की डीजीपी समेत कुल 70 बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। कुछ राज्यों के एडीजी और आईजी रैंक के अफसर भी शामिल होंगे। इस तरह लगभग 500 अफसरों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

सर्किट हाउस में रुकेंगे शाह और अन्य वीवीआईपी

इस कांफ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह के साथ दोनों राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी रायपुर पहुंचेंगे। इनके रुकने की व्यवस्था नए सर्किट हाउस के सूट रूम में की गई है।

नवा रायपुर में तैयार हो रहा अस्थायी पीएमओ

प्रधानमंत्री श्री मोदी नवा रायपुर में रुकेंगे। इसके लिए वहां विधानसभा अध्यक्ष के नवनिर्मित आवास को अस्थायी पीएमओ में तब्दील किया जा रहा है। पुलिस और आईबी ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बंगले में किसी के भी आने-जाने पर रोक लगाई गई है। श्री मोदी 28 नवंबर की शाम को रायपुर पहुंचेंगे।

कांफ्रेंस में शामिल होंगे

देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, एनआईए और आईबी के अधिकारी। आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस एक महत्वपूर्ण पुलिस सम्मेलन है, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर अपराध और पुलिस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह सम्मेलन पुलिस बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। Read More:- 19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगे पैसे, पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।