CG NEWS : डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पहुंचे

deputy-cm-vijay-sharma-hidma-village-visit

CG NEWS : डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पहुंचे

cg news  डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पहुंचे

CM Vijay Sharma Hidma village visit : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सली लीडर हिड़मा के गढ़ में महत्वपूर्ण दौरा किया। बीजापुर जिले के बीते दिनों में डिप्टी सीएम ने हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम और बाद में हिड़मा के गांव पूर्ववर्ती का दौरा किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और विकास की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ग्रामीणों से संवाद और चौपाल

विजय शर्मा ने गांव में जन चौपाल का आयोजन किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से खुलकर बातचीत की। इस मंच पर उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा की। READ MORE :छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग में मेट्स पैंथर्स ने नरेश चैलेंजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई

सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन प्रयास

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित नये कैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के हौसले और पराक्रम की प्रशंसा की और कहा कि उनकी मेहनत से नक्सलवादी कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने शांति, सुरक्षा और विकास को जोड़कर एक मजबूत नक्सल उन्मूलन रणनीति पर कार्य जारी रखने का संदेश दिया।

विकास की ओर कदम

विजय शर्मा ने कहा, कि राज्य सरकार का लक्ष्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल और बिजली जैसी विकास योजनाएं पूरा करना है ताकि किसी भी गांव से कोई व्यक्ति विकास की दौड़ से पीछे न रह जाए। उन्होंने ग्रामीणों को भी इस प्रयास में सहयोग देने की अपील की और कहा कि शांति के साथ विकास ही सकरात्मक परिवर्तन की कुंजी है।  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।