CG NEWS: सीएम साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

chhattisgarh-tech-start-2025

CG NEWS: सीएम साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

cg news सीएम साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025’ कार्यक्रम में ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप करने वाली इकाइयों को एग्रीमेंट पत्र भी सौंपे गए।

विजन 2047 का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और प्रबुद्धजनों को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि भारत में लाखों स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिनमें से कई यूनिकॉर्न बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी युवाओं की उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने एनआईटी रायपुर, रुंगटा बिजनेस इनक्यूबेटर और IGKV र को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। आइडियाथॉन 2025 में विभिन्न नवाचारी प्रोजेक्ट्स को पुरस्कार दिए गए

इन्हें मिला पुरस्कार

दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट बैंड – प्रथम पुरस्कार: आदर्श वर्मा सड़क किनारे पौधों की सुरक्षा के लिए ‘अटल कवच ट्री गार्ड’ – द्वितीय पुरस्कार: जागृति और नरेंद्र शर्मा स्मार्ट सुरक्षा हेलमेट – तृतीय पुरस्कार: अथर्व दुबे नवाचारी विचारों के लिए: निपुण वर्मा और अनुष्का सोनकर स्टार्टअप सम्मान: एग्रोफेब सस्टेनेबल (करण चंद्राकर), वर्टेक्स सुइट (सजल मल्होत्रा), लैरक एआई (अमित पटेल)

प्रदेश के युवाओं में अद्भुत क्षमता-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत क्षमता रखते हैं। उदाहरण के तौर पर, प्रदेश की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट हैं, और स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल नया रायपुर एयरो शो में फाइटर प्लेन उड़ाकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सिंगल विंडो सिस्टम में 350 से अधिक सुधार

उन्होंने बताया कि सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस और सिंगल विंडो सिस्टम में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ निवेश के लिए देश के सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल हो गया है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ आईटी और आईटीईएस सेक्टर में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

देश-विदेश

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब 6 घंटे में पूरी होगी। 12 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ।

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

बस्तर के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के आरोप पर ग्रामीणों ने एक पास्टर की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Riyan Video Viral Controversy: रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो वायरल..

खेल

Riyan Video Viral Controversy: रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो वायरल..

Riyan Parag, captain of Rajasthan Royals, was caught vaping in the dressing room during an IPL match, potentially facing penalties.

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.