Raipur: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर डिप्टी CM बोले- आतंक का फन कुचलना मालूम है

chhattisgarh-raipur-bulldozer-ran-on-the-office-of-tomar-brothers

Raipur: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर डिप्टी CM बोले- आतंक का फन कुचलना मालूम है

raipur हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर  डिप्टी cm बोले- आतंक का फन कुचलना मालूम है

Chhattisgarh Raipur Bulldozer: रायपुर में सूदखोरी मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चला है। भाठागांव स्थित ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था। नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह दफ्तर को ढहा दिया है।

ऑफिस पर चला बुलडोजर

रोहित तोमर ने पत्नी भावना के नाम से ये ऑफिस खोला था। यहीं से सूदखोरी का काम करते थे। फिलहाल, रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर पिछले 2 महीने से फरार हैं। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों का पता बताने पर रायपुर पुलिस ने इनाम भी रखा है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

गृहमंत्री ने किया सोशल मीडिया पर लिखा

इस कार्रवाई पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बुलडोजर तो चलेगा। हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे। आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं। डिप्टी सीएम ने आगे लिखा तब माइक से अपराधियों और आताताइयों को बोलते थे। आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है। कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो। तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों। आतंक का फन फैलाओगे तो फन कुचलने का हुनर भी सरकार को मालूम है।

पत्नी भावना तोमर को किया गया था गिरफ्तार

10 दिन पहले रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ताकि फरार रोहित और वीरेंद्र दोनों भाइयों का सुराग मिल सके। भावना शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालिका थी। वह कंपनी के नाम से जमीन की खरीदी-बिक्री करती थी। उस पर आरोप है कि उसने 3 लाख रुपए की उधारी देकर एक जगुआर कार (कीमत लगभग 15 लाख) गिरवी रखी। पीड़ित से 5 लाख वसूलने के बावजूद 10 लाख की मांग करती रही। [caption id="attachment_97107" align="alignnone" width="300"]तोमर बंधु तोमर बंधु[/caption]

तोमर ब्रदर्स पर ये केस

बता दें कि बड़े भाई वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली से जुड़े 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर महीनेभर से ज्यादा समय से फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी के लिए कई राज्यों में टीम भी भेजी थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हुए। नक्सलियों द्वारा बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय धमाका हुआ।

Women

देश-विदेश

Women's T20 world cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान, मंधाना-शैफाली ओपनर

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड 2026 ICC वूमेंस T20 वर्ल्डकप की मेजबानी करेगा, भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया।

दंपति का अपहरण कर पीटा.. फिर पहनाई जूते-चप्पल की माला

जुर्म गाथा

दंपति का अपहरण कर पीटा.. फिर पहनाई जूते-चप्पल की माला

भारत के ग्राम टीबूपुरा में दंपत्ति को अगवा कर जबरन मारपीट की गई और जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया।

नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, CM सम्राट मिलने पहुंचे, लालू के पड़ोसी बने

बिहार

नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, CM सम्राट मिलने पहुंचे, लालू के पड़ोसी बने

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नया आवास 7 सर्कुलर रोड में संभाला, जहां वे अपने बेटे के साथ रहेंगे। बौद्ध भिक्षुओं के साथ पूजा भी की।

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

उत्तराखंड

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।