Maoists Surrender: छत्तीसगढ़ में 4 महिला, 2 पुरुष माओवादियों ने किया सरेंडर, मुख...

chhattisgarh-narayanpur-6-maoists-surrender

Maoists Surrender: छत्तीसगढ़ में 4 महिला, 2 पुरुष माओवादियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में जुड़ने की ली शपथ

maoists surrender छत्तीसगढ़ में 4 महिला 2 पुरुष माओवादियों ने किया सरेंडर मुख्यधारा में जुड़ने की ली शपथ

chhattisgarh narayanpur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माड़ डिवीजन और अमेदई एरिया कमेटी में सक्रिय 6 माओवादियों (4 महिला और 2 पुरुष) ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में लौटने की शपथ ली।

chhattisgarh narayanpur: सरेंडर करने वालों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि

सरेंडर करने वाले माओवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। पुलिस ने बताया कि साल 2025 में अब तक कुल 110 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन्हें घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि वे नक्सलवाद की राह छोड़कर सामान्य जीवन बिता सकें।

विकास कार्यों और मतभेदों से टूटा भरोसा

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि सड़कों, बिजली-पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास ने नक्सलियों को प्रभावित किया है। साथ ही, संगठन के भीतर लगातार बढ़ रहे आंतरिक मतभेद और निराशा भी आत्मसमर्पण की वजह बने हैं। ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ ने नक्सल प्रभावित इलाकों में नई उम्मीदें पैदा की हैं। Read More :- Indore : शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

ये हैं सरेंडर करने वाले माओवादी

  1. धनाय हलामी (24 वर्ष) – अमदेई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख का इनामी, बीजापुर निवासी
  2. दशमती कोवाची (20 वर्ष) – नेलनार एलओएस सदस्य, 1 लाख का इनामी, नारायणपुर निवासी
  3. सुकाय उर्फ रोशनी (20 वर्ष) – कुतुल एरिया पार्टी सदस्य (पीएम), 1 लाख का इनामी
  4. चैतराम उसेण्डी उर्फ रूषी (28 वर्ष) – सीसी गार्ड (पीएम), 1 लाख का इनामी
  5. गंगू पोयाम (20 वर्ष) – डीवीसी गार्ड (पीएम), 1 लाख का इनामी
  6. शारी उर्फ गागरी कोवाची (20 वर्ष) – एसीएम गार्ड (पीएम), 1 लाख का इनामी

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश का सिलसिला भी जारी है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

निशांत कुमार ने बिहार में

बिहार

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.