IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन

chhattisgarh-ips-officers-transfer-promotion-2025

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन

ips transfer छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला कई को मिला प्रमोशन

Chhattisgarh IPS Officers Transfer & Promotion 2025:  देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh IPS Officers Transfer & Promotion 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। बुधवार देर शाम पुलिस मुख्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के अफसरों के कार्यस्थानों में बदलाव किया गया है।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

नारायणपुर के एसपी बदले गए

एसपी प्रभात कुमार को नारायणपुर से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में एसपी बनाया गया है। वहीं एएसपी रॉबिन्सन गुरिया को प्रमोशन देते हुए नारायणपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।  

IPS ट्रांसफर लिस्ट 2025 (आईपीएस तबादला सूची)

नाम वर्तमान पद नया पदस्थापन
प्रभात कुमार एसपी, नारायणपुर एसपी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर
विकास कुमार सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसपी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर
पूजा कुमार एएसपी, दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर
मयंक गुर्जर एएसपी, बीजापुर सेनानी, 15वीं वाहिनी छस बल, बीजापुर
संदीप कुमार पटेल एएसपी, भानुप्रतापपुर सेनानी, 16वीं वाहिनी छस बल, नारायणपुर
राजनला स्मृतिक एएसपी, दंतेवाड़ा एसपी, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग
रॉबिन्सन गुरिया एएसपी, नारायणपुर एसपी, नारायणपुर
चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एएसपी, मोहला-मानपुर
उमेश प्रसाद गुप्ता एएसपी, सुकमा सेनानी, 14वीं वाहिनी छस बल, धनोरा, बालोद

 नक्सल प्रभावित इलाकों पर खास फोकस

इस बार तबादलों में उन जिलों को तरजीह दी गई है, जो नक्सलवाद से प्रभावित हैं। नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा जैसे जिलों में अनुभवी अफसरों की नियुक्ति की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशन में मजबूती लाई जा सके।

प्रमोशन और जिम्मेदारी साथ

इस लिस्ट में शामिल कई अफसरों को नई जिम्मेदारी के साथ-साथ पदोन्नति (Promotion) भी दी गई है, जो पुलिस प्रशासनिक कार्यों में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश का सिलसिला भी जारी है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

निशांत कुमार ने बिहार में

बिहार

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.