CG NEWS: जनता के आरोग्य से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, CM विष्णु देव साय ने डेंटल ...

chhattisgarh-dental-conference-2025

CG NEWS: जनता के आरोग्य से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, CM विष्णु देव साय ने डेंटल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ

cg news जनता के आरोग्य से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना cm विष्णु देव साय ने डेंटल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले 20 महीनों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे. पिछले 20 महीनों में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है.

डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री  साय  राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा और दांतों की देखभाल से जुड़े उपयोगी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और डेंटल एसोसिएशन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया.

स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के पहले दिन से ही हमने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी गई है, साथ ही फिजियोथैरेपी, नर्सिंग और मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल जैसे संस्थानों की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के साथ ही हम प्रगति की भी बात कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है. वर्ष 2000 में जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं. आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से मरीजों और बुजुर्गों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है. वहीं, सस्ती जेनेरिक दवाइयां आम जनता को राहत प्रदान कर रही हैं.

कैंसर रोकने जागरुकता अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की वजह से मुंह के कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि  दांतों की देखभाल और सुंदर मुस्कान देने में दंत चिकित्सकों की अहम भूमिका है।उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं.उन्होंने भावुक होकर अपने संसदीय कार्यकाल की स्मृतियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि 1999 में जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, उस समय एम्स दिल्ली पर पूरे देश के मरीजों का दबाव था, तब हमने संसद में निवेदन किया था कि छत्तीसगढ़ में भी एम्स की स्थापना हो.

2047 का विजन रखा सामने

सौभाग्य से 1 नवम्बर 2000 को राज्य गठन के बाद पहली किस्त में छह राज्यों को एम्स की सौगात मिली और छत्तीसगढ़ को भी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047' डॉक्यूमेंट तैयार किया और 10 मिशन बनाकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. Read More:- high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया  

संबंधित सामग्री

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बिहार

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में दो युवकों की एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जब उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों में पूजा की और विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।