Women’s Cricket, World Cup: फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम से की मुलाकात

chhattisgarh-daughter-akanksha-satyavanshi-meets-cm-after-world-cup-win

Women’s Cricket, World Cup: फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम से की मुलाकात

women’s cricket world cup फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम से की मुलाकात

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं कार्य : साय

akanksha satyavanshi meets cm after world cup win:"छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।" यह कहना था विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा की।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को यह महसूस हुआ कि हम सभी इस जीत में सहभागी हैं।" इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ की बेटी की राष्ट्रीय मंच पर चमक

नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान और योग-फिट रहने का मंत्र: फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए, और यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। फिटनेस को लेकर उनकी सीख हर किसी को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

2019 से जुड़ी है भारतीय टीम

छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं: मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, "आपने यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि और भी युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें।

वर्ल्ड कप जीतना छत्तीसगढ़ का भी सम्मान

फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा करते हुए कहा, "वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला टीम की सफलता के साथ ही छत्तीसगढ़ का भी सम्मान है। मुझे गर्व है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस जीत में योगदान दे पाई।" उन्होंने बताया कि यद्यपि वे मैदान में सीधा खिलाड़ी के रूप में नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और रिकवरी को बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी रही। "मैं अपनी टीम के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं टीम को जीत तक पहुंचाने की यात्रा में साथ रही।" साल 2019 में आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

संबंधित सामग्री

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मध्य प्रदेश

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जलूद में 271.16 करोड़ रुपए की लागत से बने 60 MW सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। इससे बिजली खर्च में महीने में 4 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

जुर्म गाथा

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।