CG Conversion Controversy; छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, रायपुर में हिंदूवादी...

chhattisgarh-conversion-row

CG Conversion Controversy; छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, रायपुर में हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पीटा बिलासपुर में मकान में तालाबंदी

cg conversion controversy छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल रायपुर में हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पीटा  बिलासपुर में मकान में तालाबंदी

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। बिलासपुर में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मकान को सील कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

रायपुर में भी हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एक मकान का घेराव कर दिया। यहां तक कि हिरासत में लिए एक युवक को पीट भी दिया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

कांग्रेस क्या बोली?

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ये धर्मांतरण का मामला नहीं है। बजरंग दल और इससे जुड़े संगठन के लोग प्रोपेगंडा कर रहे हैं। अगर कोई बीमार है तो उसे मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी है। पुलिस उनके दबाव में आकर अल्प संख्यकों पर कार्रवाई कर रही है, जो गलत है। दरअसल, बिलासपुर के प्रगति नगर गली-नंबर-2 में रविवार (10 अगस्त) को प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास अपने साथी मुकेश हथठेल, एनी रोज के साथ मिलकर मोहल्ले में प्रार्थना सभा कर रहे थे।

हिंदूवादी संगठनों ने बताया

इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी मिली कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दू धर्म के युवतियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना गीत- संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अंदर मौजूद भीड़ ने कुछ देर के लिए गेट को अंदर से बंद कर दिया।जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खुलवाया। उनसे बातचीत में युवतियों और महिलाओं ने कहा कि वो किसी के कहने पर यहां नहीं आई हैं। इस दौरान वहां पहुंची हिंदू समाज की महिलाएं और लड़कियों ने कहा कि हमें किसी ने जबरदस्ती नहीं लाया है।

आरोप- ब्रेन वॉश कर बदलवाया धर्म

वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन और बीमारी से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनके हाथों में बाइबिल रखकर प्रार्थना कराया जा रहा है।इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन किया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन व हंगामे के बाद मकान को सील कर दिया है। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि प्रगति नगर वार्ड नंबर10 सिरगिट्टी के रहने वाले सागर सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामले में बीएनएस की धारा 299, 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.