Chhattisgarh Cabinet: गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की तैयारी, साय-कैबिनेट में लग सकती है मुहर

chhattisgarh-cabinet-gaay-rajmata-dhan-kharidi-nhm-rajyotsav

Chhattisgarh Cabinet: गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की तैयारी, साय-कैबिनेट में लग सकती है मुहर

chhattisgarh cabinet गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की तैयारी साय-कैबिनेट में लग सकती है मुहर

chhattisgarh nhm rajyotsav: राजधानी रायपुर के महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिनमें सबसे प्रमुख है — गाय को "राजमाता" का दर्जा देना। अगर यह प्रस्ताव पारित होता है, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां गाय को इतना ऊंचा सांस्कृतिक और संवैधानिक सम्मान मिलेगा।

chhattisgarh nhm rajyotsav: धार्मिक आस्था से जुड़ा है प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि गाय को राज्य की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावनाओं का प्रतीक मानते हुए "राजमाता" का दर्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व में इस पर सहमति जताते हुए कहा था कि सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। अब आज की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय की संभावना है।

धान खरीदी की तैयारियों पर मंथन

बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए धान खरीदी नीति पर भी चर्चा हो रही है। सरकार यह तय करेगी कि इस साल धान का समर्थन मूल्य क्या रहेगा, खरीदी केंद्रों की संख्या कितनी होगी, और किसानों को समय पर भुगतान कैसे सुनिश्चित किया जाएगा। यह फैसला लाखों किसानों के हित को सीधे प्रभावित करेगा। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

राज्योत्सव 2025 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार होगी

राज्य सरकार इस साल 1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव 2025 को और भव्य बनाने की तैयारी में है। कैबिनेट बैठक में इसके आयोजन, थीम, स्थान और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हो रही है। राज्योत्सव को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास यात्रा को दर्शाने का प्रमुख अवसर माना जाता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों की मांगों पर भी चर्चा

बैठक में NHM यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। इनमें नियमितीकरण, वेतनमान और स्थायीत्व से जुड़ी मांगे शामिल हैं। NHM कर्मियों की हाल ही में कई बार हड़ताल हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब सरकार के सामने कर्मचारियों को संतुष्ट करने की चुनौती है।

त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकार कानून-व्यवस्था, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था पर भी चर्चा कर रही है। खासकर शहरी इलाकों में भीड़ प्रबंधन और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।