Tiranga Abhiyan: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का तिरंगा अभियान, BJP का हर नेता देगा 50 झंडे

chhattisgarh-bjp-launches-tiranga-abhiya

Tiranga Abhiyan: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का तिरंगा अभियान, BJP का हर नेता देगा 50 झंडे

tiranga abhiyan छत्तीसगढ़ में बीजेपी का तिरंगा अभियान bjp का हर नेता देगा 50 झंडे

सांसद-विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी भरेगी. बीजेपी पदाधिकारियों ने रविवार 10 अगस्त को बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश जारी किए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’

खबर है कि ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान सफल रहे, इसलिए सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और विधायक, मंडल सदस्यों समेत पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र में 50 तिरंगा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है। बीजेपी नेताओं के अनुसार संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशाला पूरी हो चुकी है। बीजेपी के शक्ति केंद्रों से तिरंगा हर घर पहुंचाया जाएगा।

12 लाख तिरंगों का ऑर्डर दिया!

संगठन ने 12 लाख तिरंगों का ऑर्डर दिया है। ये तिरंगे छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी की है। तिरंगा यात्रा की प्रभारी नीलू शर्मा ने बताया कि, 10 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकलेंगी। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की इसमें प्रमुख भूमिका रहेगी। वहीं 13 से 15 अगस्त तक घरों, संस्थानों और कार्यालयों में कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे।

अभियान में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां

तिरंगा यात्रा के साथ इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी जोड़ा जाएगा. इसका मकसद राष्ट्रीय ध्वज से जनभावना और बलिदान की भावना को जोड़ना है। बच्चों से लेकर युवाओं तक को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्रीय ध्वज का महत्व समझ सके। भाजपा ने प्रदेशवासियों से अपील की है, कि वो इस अभियान में शामिल हो.

50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का टारगेट

बीजेपी ने 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल 24 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाया गया था। इस बार का लक्ष्य दोगुना है, इसलिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक बैठकें की जा रही हैं। बीजेपी नेताओं ने प्रदेशवासियों से अपील की है, कि वो इस अभियान में शामिल हो और अपने घर के बच्चों से झंडारोहण कराए, ताकि उनके अंदर राष्ट्र के प्रति प्रेम बढ़े। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.