CG Naxal Operation : अबूझमाड़ के बाद अब बीजापुर में बड़ी मुठभेड़

cg-naxal-operation

CG Naxal Operation : अबूझमाड़ के बाद अब बीजापुर में बड़ी मुठभेड़

cg naxal operation  अबूझमाड़ के बाद अब बीजापुर में बड़ी मुठभेड़

DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, एक माओवादी ढेर

बीजापुर में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एक माओवादी के मारे जाने और एक हथियार बरामद करने की खबर है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं. एसपी ने विस्तृत जानकारी के लिए जवानों से संपर्क होने का इंतजार करने की बात कही है.

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़

नारायणपुर के अबूझमाड़ में बुधवार को हुए एंटी नक्सल ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को ढेर करने के बाद डीआरजी जवानों ने गुरुवार यानी आज बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. खबर  है कि डीआरजी जवानों ने बीजापुर में नक्सलियों को घेर रखा है और उनके साथ लगातार मुठभेड़ जारी है. इस दौरान एक माओवादी के मारे जाने की खबर है जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं.

तुमरेल इलाके में नक्सलियों को घेरा

डीआरजी जवानों ने बीजापुर में तुमरेल इलाके में नक्सलियों को घेरा रखा है. सुबह से चल रहे बीजापुर में मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया, वहीं एक हथियार भी बरामद किया. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीजापुर मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी ने कहा कि जवानों से सम्पर्क होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

लगातार चल रहे हैं ऑपरेशन

बता दें कि प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी हैं. बीते दिन राज्य के नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

27 शव हुए हैं बरामद

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये हैं.

Read More :-PM Inaugurated  Railway Stations : 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण

Watch Now:-  नगरपालिका अध्यक्ष को मिला कारण बताओ नोटिस  

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50