CG Cabinet Expansion; साय कैबिनेट का विस्तार,मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ

cg-cabinet-expansion-vishnu-deo-sai-minister-list

CG Cabinet Expansion; साय कैबिनेट का विस्तार,मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ

cg cabinet expansion साय कैबिनेट का विस्तारमंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तीन मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कारें भी पहुंची। वहीं राजभवन के बाहर नए मंत्रियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, जिंदाबाद के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके।

3 नए मंत्रियों में 2 पूर्व में कांग्रेसी थे

साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और खुशवंत साहेब शामिल किए गए हैं।राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम साय के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।तीन विधायक जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें से 2 मंत्री राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व में कांग्रेसी रह चुके हैं ।

मंत्रिमंडल में सीनियर नेताओं को नहीं दी जगह-धनंजय ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर के मुताबिक 'कैबिनेट में सीनियर नेताओं को शामिल नहीं किया है। भाजपा मान चुकी है कि 15 साल तक नेताओं ने केवल कमीशन खोरी, घूसखोरी की है। इसलिए उन्हें जगह नहीं दी गई।'भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मुताबिक युवाओं को मौका मिलने पर सुशासन और विकास की गति में और तेजी आएगी।

इन मंत्रियों के पास इन विभागों की जिम्मेदारी

  1. विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन,स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनसंपर्क, खनिज साधन, ऊर्जा, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग, अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो).
  2. अरूण साव (उप मुख्यमंत्री)-लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य व नगरीय प्रशासन
  3. विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)-  गृह व जेल, पंचायत व ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग.
  4. राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास व किसान कल्याण.
  5. ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास व पर्यावरण, योजना आर्थिक व सांख्यिकी विभाग.
  6. लक्ष्मी राजवाड़े-  महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी.
  7. दयाल दास बघेल- खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी.
  8. केदार कश्यप- संसदीय कार्य, वन व जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास व सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा.
  9. टंकराम वर्मा- खेलकूद व युवा कल्याण, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
  10. श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन
  11. लखन लाल देवांगन-वाणिज्य और उद्योग व श्रम
  12. गुरु खुशवंत साहेब- अभी विभाग का बंटवारा हुआ.
  13. राकेश अग्रवाल- ---
  14. गजेंद्र यादव- ----
Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.