Raipur: CA छात्रा ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार, 57 लाख की हेरोइन बरामद चॉकलेट-गुटख...

ca-student-among-6-arrested-in-raipur

Raipur: CA छात्रा ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार, 57 लाख की हेरोइन बरामद चॉकलेट-गुटखे की पाउच में ड्रग्स सप्लाई

raipur ca छात्रा ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार 57 लाख की हेरोइन बरामद चॉकलेट-गुटखे की पाउच में ड्रग्स सप्लाई

राजधानी रायपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया है। इस गिरोह से जुड़ी एक CA की छात्रा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह गिरोह पिछले ढाई सालों से शहर में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था और अब तक करीब 2 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुका था।

पाकिस्तान से पंजाब, फिर रायपुर तक ड्रग्स सप्लाई

रायपुर में 57 लाख की हेरोइन पकड़ाने के बाद इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने CA की छात्रा समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल है। आरोपियों से 273.19 ग्राम हेरोइन मिली है। यह पूरी कार्रवाई कबीर नगर थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच ने की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन लिया है।

पंजाब से ड्रग्स छोड़ने आते हैं दो पैडलर्स

पुलिस के अनुसार पंजाब से दो युवक ड्रग्स छोड़ने आते है। ट्रेन से ड्रग्स लेकर आते और स्टेशन में देकर चले जाते हैं। इसके अलावा ट्रक, बस और अन्य साधनों से भी ड्रग्स रायपुर भेजा जा रहा है।मनमोहन कई बार ड्रग्स खरीदने पंजाब जा चुका है। वह अपने ट्रक में ड्रग्स छिपाकर लाता था। उसका पंजाब व हरियाणा के ड्रग्स तस्करों से सीधा कनेक्शन है, जो पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाकर देते हैं।

पाउच, चॉकलेट के रैपर में सप्लाई

चाय डिस्पोजल, चॉकलेट के रैपर, गुटखे की पाउच, माचिस की डिब्बी से समेत अलग-अलग वस्तुओं में ड्रग्स की तस्करी की जाती है, ताकि किसी को शक न हो। ले जाने में भी किसी तरह की दिक्कत न हो। [caption id="attachment_101411" align="alignnone" width="300"]ड्रग्स ड्रग्स[/caption]

लड़कियों का इस्तेमाल और डिलीवरी का अनोखा तरीका

21 अगस्त को एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि वेदांत वाटिका के पास 1 व्यक्ति अपने पास हेरोइन(चिट्टा) रखा है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।खुफिया सूचना मिलते ही अधिकारियों ने आरोपियों को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके कबीर नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने आरोपी की घेराबंदी की।आरोपी का नाम मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू निवासी हीरापुर था। पुलिस ने जब जग्गू की तलाशी ली तो उसके पास हेरोइन मिली।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पंजाब का तस्कर उसे माल खपाने के लिए देता है, जिसे वह यहां अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को देता था। फिर दोनों डिस्ट्रीब्यूटर अन्य लोगों को सप्लाई करते थे।

ये आरोपी भी धराए गए

पुलिस में जग्गू से मिले इनपुट के बाद हीरापुर क्षेत्र के वीर सावरकर नगर, जरवाय तालाब के पास स्थित मकान और आरडीए कॉलोनी में एकसाथ रेड मारी।जहां आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू की पत्नी जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन को पकड़ा गया।पुलिस को तलाशी में मकान से भी नशीला पदार्थ मिला है। जांच में पाया गया कि आरोपी विजय मोटवानी अपने दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर हेरोइन(चिट्टा) खपाने का काम करता था। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।

CM शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को किया संबोधित, कहा - काम को हथियार बनाएं

राजस्थान

CM शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को किया संबोधित, कहा - काम को हथियार बनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य विकास योजनाओं और सरकारी नौकरी के अवसरों पर जोर दिया।