CG Naxalite News: छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-कांकेर जिले की सरहद पर पुलिस जवानों को नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.72 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस फोर्स ने 18 लाख की 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया। एनकाउंटर में मारी गईं तीनों महिला माओवादी उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी में सक्रिय थी।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
72 घंटे चला ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर बड़े कैडर के माओवादियों की उपस्थिति है। सूचना के आधार पर 27 अगस्त को नारायणपुर DRG, कोंडागांव DRG, STF और BSF 135 वीं बटालियन की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। वहीं 29 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन क्षेत्र में नारायणपुर-कांकेर के जंगल में माओवादियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया था। देर शाम तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही।
Read More- Rahul Dravids son Samit : राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का अंडर-19 टीम में चयन
CG Naxalite News: मौके से मिले खतरनाक वेपन
फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से 3 वर्दीधारी महिला माओवादियों का शव, हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। तीनों महिला नक्सली 2 ACM और 1 PPCM कैडर की हैं। ACM पर 5-5 लाख और PPCM पर 8 लाख कुल 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये तीनों महिला नक्सली कई वारदातों में शामिल थीं। मौके से ये सामान किया गया बरामद.
