Raipur: छत्तीसगढ़ BJP मंत्रियों की क्लास

bjp-ministers-performance-review-chhattisgarh-2025

Raipur: छत्तीसगढ़ BJP मंत्रियों की क्लास

raipur छत्तीसगढ़ bjp मंत्रियों की क्लास

bjp ministers performance review : संगठन के सामने पेश हुआ रिपोर्ट कार्ड, कई मंत्रियों को मिली फटकार

bjp ministers performance review : भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसे संगठन के स्तर पर "मंत्रियों की क्लास" के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों का परफॉर्मेंस ऑडिट किया। इसके तहत मंत्रियों से न केवल उनके कामकाज की रिपोर्ट ली गई, बल्कि उनके खिलाफ आ रही शिकायतों पर भी जवाब-तलब किया गया।

वन-टू-वन मीटिंग में हुई समीक्षा

बैठक के दौरान मंत्रियों के साथ अलग-अलग कक्ष में वन-टू-वन बातचीत की गई।पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चर्चा की।इसके बाद शिव प्रकाश और नितिन नबीन ने सीधे मंत्रियों से बातचीत कर उनके विभागों की समीक्षा की।

इसलिए जरुरी मंत्रियों की क्लास

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से साय मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर लगातार संगठन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायत करने वालों में कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिनकी आम शिकायत यह थी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी उनकी पूछ परख नहीं है। कुछ मंत्री मिलने तक का समय नहीं देते। दूसरी तरफ, कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लग रहे थे। इससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए संगठन ने मंत्रियों की परफार्मेंस ऑडिट के जरिए उनको सख्त चेतावनी दी है।

फिजूल की बयानबाजी से बचने की नसीहत

इससे पहले विधायक दल की बैठक में भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मंत्रियों को भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विषय की जानकारी नहीं होने पर फिजूल की बयानबाजी से बचे।

आगामी कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा

प्रदेश कार्यालय में शिव प्रकाश और नितिन नबीन की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। सबसे पहले संगठनात्मक कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जयंती और संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान समिति की साथ बैठक हुई। इसके बाद विधायक दल के साथ मीटिंग हुई। दरअसल, प्रदेश में 9 जून से संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट, घर-घर संपर्क, गोष्ठियां आदि के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।