Kawardha: राज्योत्सव में बवाल, बीजेपी नेता ने TI की कॉलर पकड़ी, दी गालियां, FIR दर्ज

bjp-leader-assaults-ti-at-chhattisgarh-rajyotsav-fir-registered

Kawardha: राज्योत्सव में बवाल, बीजेपी नेता ने TI की कॉलर पकड़ी, दी गालियां, FIR दर्ज

kawardha राज्योत्सव में बवाल बीजेपी नेता ने ti की कॉलर पकड़ी दी गालियां fir दर्ज

bjp leader assaults chhattisgarh rajyotsav: राज्योत्सव के दूसरे दिन कवर्धा में बीजेपी नेता की दबंगई देखने को मिली। ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी योगेश कश्यप का कॉलर पकड़कर बीजेपी कार्यकर्ता राकेश साहू ने गाली-गलौच और झूमा-झटकी की। मामला बिगड़ने पर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

कार्यक्रम में हुआ बवाल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राज्योत्सव के दौरान दूसरे दिन बड़ा बवाल हो गया. यहां भाजपा नेता की दबंगई देखने को मिली. ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी का भाजपा कार्यकर्ता ने कॉलर पकड़ दिया और अन्य पुलिस कर्मियों को अश्लील गालियां देते हुए उनसे भिड़ गए. जिससे उनके नेम प्लेट और बटन टूटकर गिर गए. ये झड़प कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे अनुराग शर्मा के वीडियो बनाने को लेकर हुआ। अब आरोपी कार्यकर्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अश्लील गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है.

ये है पूरा मामला

कवर्धा में 2 नवम्बर से 4 नवम्बर  तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया, दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. इस बीच दर्शक दीर्घा में बैठे भाजपा कार्यकर्ता  कार्यक्रम का बार-बार उठकर वीडियो बना रहे थे, जिसका पीछे में बैठे लोग विरोध करने लगे. इसके बाद  वहां तैनात कुछ पुलिस कर्मी वीडियो बनाने से मना करने लगे.

टीआई की कॉलर पकड़ी दी गालियां

पुलिस का आरोप है बीजेपी के कार्यकर्ता  राकेश साहू को मना करने पर उनके द्वारा धमकी दी गई और अश्लील गालियां भी दी. इसके बाद पुलिस और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई, इस दौरान राकेश साहू के द्वारा थाना प्रभारी योगेश कश्यप का कॉलर पकड़ कर झूमा-झटकी करने लगे. जिससे उनका बटन और नेम प्लेट टूटकर गिर गया. इसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए वहां पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और कुछ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माहौल शांत कराया.

अपने ही थाना में दर्ज कराई FIR

भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ने और पुलिस कर्मियों को गालियां देने का मामला सामने आने के बाद और इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिले में राजनीतिक पारा भी गरम हो गया है और विपक्षी दल सोशल मीडिया पर भाजपा पर भड़ास निकालने लगे. इधर पुलिस भी कहां चुप बैठती. दूसरे दिन अपनी नाक बचाने के लिए स्वयं  पीड़ित थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने अपने ही थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी राकेश साहू के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं, आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

20 July 2026 Rashifal

सनातन

20 July 2026 Rashifal

20 July 2026 Rashifal: जानें 20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तेज़, युद्धविराम पूरी तरह ध्वस्त

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तेज़, युद्धविराम पूरी तरह ध्वस्त

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध गंभीरता से बढ़ रहा है। युद्धविराम ढांचा ध्वस्त हो गया है और दोनों पक्ष हर रात हमले कर रहे हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

देश-विदेश

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज़ में वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है। पहला मैच हारने के बावजूद, उन्होंने अगले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

देश-विदेश

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, मेटलाइफ स्टेडियम में दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

राज्य

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत झाबुआ में किसानों से ऑनलाइन चर्चा की, जिसमें कृषि विकास और नवीन तकनीकों पर जोर दिया गया।