Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर दो दिन में मारे गए 31 नक्सली
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश

Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर दो दिन में मारे गए 31 नक्सली

Narendra Singh February 10, 2025

AK-47; इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस बरामद, दो जवान हुए शहीद

Encounter
Encounter

Bijapur Naxal Encounter : मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 2 घायल हैं। दोनों घायल जवानों का रायपुर में इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि कई बड़े कैडर्स के नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं।

ऐसे हुआ एनकाउंटर

naxali
naxali

पिछले 2-3 दिनों से पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी में नक्सलियों का जमावड़ा है।पुख्ता खबर मिलने के बाद 8 तारीख को DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों को इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया।8 तारीख की रात भर जवान इलाके को घेर लिए थे। वहीं 9 तारीख की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी।शुरुआत में दोनों तरफ से एकाएक फायरिंग हुई। नक्सलियों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती मुठभेड़ में ही जवानों ने करीब 5 से 6 नक्सलियों को मार गिराया।कुछ देर के लिए मुठभेड़ रुकी। फिर जवान आगे बढ़े। दोबारा नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुबह 11 बजे तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था।इसी बीच 4 जवान भी घायल हो गए थे। उन्हें किसी तरह घटना स्थल से बाहर निकाला। जिनमें 2 शहीद हो गए।वहीं शाम 4 बजे तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

Read More:- Sonia Gandhi demands census : मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला

सर्च ऑपरेशन जारी

IG बोले- सर्चिंग जारी बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, CRPF, DRG, STF के जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 1 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक बस्तर में 65 माओवादियों को मार गिराया गया है। साथ ही AK-47, इंसास, SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद कर लिए गए हैं।

मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी-सीएम

Bijapur Naxal Encounter : सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी. उन्होंने कहा, “बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षा बल नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका सफाया कर रहे हैं. जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है, मैं उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं.” मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत पिछले 13 महीनों में राज्य में 282 नक्सली मारे गए, 1,033 गिरफ्तार हुए और 925 ने आत्मसमर्पण किया.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore Girl Death: मातम में बदली शादी की खुशी…
Next: CG Sai Pariksha Pe Charcha 2025: सीएम विष्णुदेव साय ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम में हुए शामिल..

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.