पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज, महिला कैंडिडेट्स को पैरों से कुचला

पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज, महिला कैंडिडेट्स को पैरों से कुचला

पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स की मांग पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने नई नियमावली का भी विरोध किया।

पटना में tre-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज महिला कैंडिडेट्स को पैरों से कुचला

पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज |

राजधानी पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। महिला कैंडिडेट को पैरों से कुचला। बता दे कि आज सुबह कैंडिडेट्स वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकले थे। बता दे कि अभ्यर्थी BPSC ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने JP गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया गया। 

करीब 5000 कैंडिडेट्स शामिल 

इस प्रदर्शन में करीब 5000 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी मंगवाए गए थे, लेकिन इनका इस्तेमाल किए बिना ही पुलिस ने सीधे लाठीचार्ज कर दिया। बता दे शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा। बता दें, अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं और देरी को लेकर नाराज हैं।

छात्रों और पुलिस के बीच झड़प

यह प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया गया था। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार लगातार भर्ती में देरी कर रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक हुआ है। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने BPSC की नई नियमावली का भी विरोध किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई छात्रों को चोट लगी।  

पुलिस का लाठीचार्ज 

छात्रों का आरोप है कि नियमों में बदलाव से शिक्षक अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है। प्रदर्शनकारी “TRE 4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों का विरोध मार्च आगे बढ़ते हुए बाकरगंज पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। अभ्यर्थियों को आगे बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया। जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रदेश

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के निलंबन और चक्काजाम के बाद यातायात प्रभावित हुआ।

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

राजस्थान

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

In Bhilwara, Rajasthan, a dumper truck hit three friends on a bike, killing one instantly and injuring two, leading to protests demanding action against illegal mining.

सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार: नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्री बने, मंच पर PM मोदी संग दिखी खास केमिस्ट्री

देश-विदेश

सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार: नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्री बने, मंच पर PM मोदी संग दिखी खास केमिस्ट्री

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हुआ। नीतीश कुमार के बेटे निशांत समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

Patna Hotel Murder Or Suicide: होटल में सोती रही गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या?

जुर्म गाथा

Patna Hotel Murder Or Suicide: होटल में सोती रही गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या?

In Patna, a man was found dead, hanging in a hotel room. His family suspects murder, while his girlfriend claims it was a suicide.

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।