Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार चुनाव में सियासी संग्राम तेज: अखिलेश, तेजस्वी, प्रियंका और चिराग ने थामी कमान, जनसभाओं में विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी जुबानी जंग
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार चुनाव में सियासी संग्राम तेज: अखिलेश, तेजस्वी, प्रियंका और चिराग ने थामी कमान, जनसभाओं में विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी जुबानी जंग

himani Shrotiya November 5, 2025

Bihar Election Political Battle: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेशभर में नेताओं की रैलियों, रोड शो और जनसभाओं का दौर जारी है। बुधवार को अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी और चिराग पासवान जैसे दिग्गज नेताओं ने राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रचार कर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।
एक तरफ महागठबंधन के नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, वहीं एनडीए के नेताओं ने विकास और सुशासन का हवाला देते हुए जनता से समर्थन मांगा।

आज जमुई ने बना लिया है मन
जमकर जिताएगा महागठबंधन pic.twitter.com/hS9b8gF34G

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 5, 2025

अखिलेश यादव ने नवादा में दिखाई एकता की तस्वीर

बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवादा आईटीआई मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
यह सभा महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित की गई थी। अखिलेश ने कहा,

हमारी पीड़ा और हमारा लक्ष्य एक जैसे हैं। बिहार में सम्मान और बदलाव सिर्फ इंडिया महागठबंधन ही ला सकता है।

इस दौरान मंच पर नवादा जिलाध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में रजौली, नवादा, वारिसलीगंज और गोविंदपुर विधानसभा के उम्मीदवार भी मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में अस्पतालों की खराब स्थिति, युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।
उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार धीमी है और जनता परिवर्तन चाहती है।
अखिलेश ने तेजस्वी यादव के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार को नई दिशा मिलेगी।

तेजस्वी यादव में वह जज़्बा है जो युवाओं को रोजगार और बिहार को सम्मान दिला सकता है।

अखिलेश यादव ने नवादा में की सभा
अखिलेश यादव ने नवादा में की सभा

“भले उम्र कच्ची है, पर जुबान पक्की है”

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं तेजस्वी यादव, जो लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
बुधवार को उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि, कल्याणपुर, मोतिहारी और ढाका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं।

कल्याणपुर में आयोजित सभा में उनके साथ राजद प्रत्याशी मनोज यादव, हरसिद्धि से राजेंद्र राम और मोतिहारी से देवा गुप्ता समेत कई महागठबंधन प्रत्याशी मौजूद थे।
सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ ने ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।

तेजस्वी ने कहा —

भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन मेरी जुबान पक्की है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि राजद की सरकार आने पर “दवाई, कमाई, सिंचाई और पढ़ाई” पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
तेजस्वी ने वादा किया कि हर घर के युवाओं को रोजगार मिलेगा ताकि बिहार के नौजवानों को पलायन न करना पड़े।

हर दिशा से उमड़ा यह जनसागर बता रहा है कि 20 वर्ष पुरानी सरकार बदल अब बिहार पुरानी राजनीति से पूरी तरह मुक्त होना चाह रहा है! pic.twitter.com/MxQoTYtFlE

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 5, 2025

Bihar Election Political Battle: प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार

बिहार चुनाव में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बुधवार को प्रचार की कमान संभाली।
वे बेतिया जिले के चनपटिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।

प्रियंका ने कहा —

पिछले 20 सालों में सरकार ने आपको बस संघर्ष करने की आदत डलवाई है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है।

उन्होंने चंपारण की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि “आजादी का आंदोलन यहीं से शुरू हुआ था”, और अब बिहार को एक नई आजादी की जरूरत है — महंगाई और अन्याय से मुक्ति की आजादी।

प्रियंका ने मंच से बीजेपी विधायक मकान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा —

कैसे-कैसे नाम हैं — मकान सिंह! जैसा नाम, वैसा काम। जनता को लूटकर अपने मकान बना लिए हैं।

उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाते नजर आए।

प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार
प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार

चिराग पासवान का पलटवार

Bihar Election Political Battle: वहीं एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में वोट मांगा और कहा कि इस बार बिहार की जनता जात-पात से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी।

चिराग ने कहा —

“अब जनता वादों में नहीं फंसेगी। बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन पर काम करे।”

उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और विकास के कामों की गति तेज होगी।

चिराग पासवान ने भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा की
चिराग पासवान ने भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा की

अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट

राजनीति के इस गरम माहौल में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी मंगलवार को प्रचार में उतरीं।
वो महुआ विधानसभा पहुंचीं और तेजप्रताप यादव के समर्थन में जनसभा की।

अक्षरा ने मजाकिया लहजे में तेजप्रताप से कहा —

“अगर आप जीत गए तो मुझे यहीं एक कट्ठा जमीन दे दीजिएगा।”

तेजप्रताप ने मुस्कराते हुए जवाब दिया —

“बिलकुल देंगे।”

सभा में यह संवाद सुनकर भीड़ हंसने लगी और माहौल हल्का हो गया।

अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट
अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट

Bihar Election Political Battle: तेजप्रताप यादव का आरोप

तेजप्रताप यादव ने प्रचार के आखिरी दिन एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि “महुआ में 5 जयचंद हैं”, जिनमें से एक का नाम उन्होंने लिया — मुकेश रोशन।
तेजप्रताप के अनुसार,

“मुकेश रोशन ने लालू यादव की तबीयत खराब होने का फायदा उठाया और उनकी जानकारी के बिना टिकट हासिल किया।”

तेजप्रताप के इस बयान ने महागठबंधन के अंदर हलचल मचा दी।

Read More: योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Guru Nanak Jayanti: गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व: श्रद्धा, सेवा और एकता का उत्सव
Next: RAJASTHAN NEWS : सब्जी बेचने वाले की किस्मत चमकी,11 करोड़ रूपए की लॉटरी लगी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.