Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Couple Jumps Into Dam: ऐसी क्या मजबूरी थी?, पति-पत्नी ने डैम में कूदकर दी जान
  • मध्य प्रदेश

Couple Jumps Into Dam: ऐसी क्या मजबूरी थी?, पति-पत्नी ने डैम में कूदकर दी जान

Narendra Singh September 27, 2025

डेढ साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़ा, तीन साल पहले की थी लव मैरिज

betul couple suicide: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुकाखेड़ी डैम में एक युवा दंपती ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से पहले उन्होंने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया था।

जहां लगाई छलांग
जहां लगाई छलांग

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

betul couple suicide: डैम में कूदकर दी जान

बैतूल जिले के मुलताई में दंपती अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर डैम में कूद गए। महिला का शव पहले बरामद हुआ। पुलिस और गोताखोरों की टीम को काफी तलाश के बाद युवक का शव भी मिल गया है। शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) ने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगे। शनिवार सुबह 9 बजे दोनों ने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और बुकाखेड़ी बांध में कूद गए।

तीन साल की लव मैरिज का अंत

betul couple suicide: युवक ने कूदते देखा, पुलिस को बताया हतनापुर के रहने वाले मुन्ना परिहार ने दंपती को बांध में कूदते देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई। घटना के बाग ग्रामीणों ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। परिजनों का कहना है कि दोनों का अक्सर विवाद होता था।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

betul couple suicide: झगड़े का कारण नहीं पता

पुलिस को रोशनी का शव मिला शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि परिवार में शुभम के माता-पिता हैं। बहन की शादी हो गई है। शुभम मजदूरी करता था। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, अभी पता नहीं चला है।SDRF की सर्चिंग में 3 घंटे बाद शव मिला थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया, सुबह 9.15 पर हमारे पास सूचना आई कि एक दंपती ने डैम में छलांग लगा दी है। हम नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ को भी सूचित किया। महिला का शव जल्द मिल गया जबकि पुरुष का शव 3 घंटे बाद मिला।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जिसके बाद ही सुसाइड की वजह सामने आ सकेगी.

Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Pak Dispute: ICC ने सूर्या और हारिस रऊफ पर लगाया जुर्माना, फरहान को दी चेतावनी!
Next: Bhopal: 30 हजार कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले लिए खुशखबरी, महानवमी पर मिलेगा लोकल हॉलीडे

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.