BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: BCCI ने विमेंस क्रिकेटर को दिया तोहफा!

bcci-hikes-fees-for-women-cricketers

BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: BCCI ने विमेंस क्रिकेटर को दिया तोहफा!

bcci महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी bcci ने विमेंस क्रिकेटर को दिया तोहफा

BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ट ने महिला क्रिकेटर्स को दिया शानदार तोहफा, उन्होंने सभी महिला प्लेयर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब विमेंस प्लेयर्स के एक फर्स्ट क्लास और वनडे मैच में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं एक T20 मैच खेलने पर 25 हजार रुपए की फीस दी जाएगी। हालांकि BCCI इंटरनेशनल मैचों की फीस मेन्स और विमेंस दोनों की बराबर कर चुका है।

BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: 22 दिसंबर की मीटिंग में लिए गए फैसले

22 दिसंबर 2025 को BCCI ने ऑनलाइन मीटिंग रखी जिसमें विमेंस क्रिकेट टीम की फीस बढ़ाने का फैसला किया गया। अब जितने भी घरेलू मैच होंगे इसमें मेन्स प्लेयर्स के बराबर विमेंस प्लेयर को भी फीस दी जाएगी।

T-20 में प्लेइंग -11 में जो प्लेयर्स शामिल है, उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं जो प्लेयर बेंच पर बैठेंगी उन्हें 12500 रुपए दिए जाएंगे। वहीं वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जो प्लेयर्स प्लेइंग 11 का हिस्सा रहते थे, उन्हें 50 हजार रुपए दिए जाएंगे वहीं बेंच पर बैठने वाली प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि, इससे पहले T-20 वनडे और फर्स्ट क्लास में 1 मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने पर विमेंस प्लेयर्स को 20 हजार ही दिए जाते थे, वहीं जो प्लेयर बेंच पर बैठती थी उन प्लेयर्स को 10 हजार रुपए मिलते थे।

BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: जूनियर क्रिकेटर्स की बढ़ाई गई फीस

स्टेट और जोनल टीम से खेलने वाली जूनियर प्लेयर्स की मैच फीस भी बढ़ा दी गई है। इनकी भी फीस बाकी प्लेयर की तरह रख दी गई है। वनडे और फर्स्ट क्लास मैच की हिस्सा रहने वाली प्लेयर्स को 25,000 और जो बैठने वालीं प्लेयर्स को 12500 रुपए दिए जाएंगे। वहीं t20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वाली प्लेयर्स को 12500 रुपये और एक्स्ट्रा प्लेयर्स को 6250 रुपए दिए जाएंगे।

एक सीजन पर मिलेंगे इतने पैसे

BCCI ने कहा कि - पहले एक घरेलू सीजन खेलने पर 2 लाख रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब इतना वो 4 वनडे खेलकर कमा लेंगी वहीं एक सीजन की फीस लगभग 5-7 लाख रुपए दी जाएगी।

अंपायर्स की भी फीस में बढ़ोत्तरी

BCCI ने महिला क्रिकेटर्स के साथ अंपायर्स की भी बढ़ाई गई है। पहले एक दिन की अंपायरिंग करने पर 40,000 रुपए की फीस दी जाती है। लेकिन नॉकआउट मैचों में 50 से 60 हजार रुपए तक कर दी जाएगी।  

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।