Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • बांधवगढ़: हाथियों की पिकनिक, मनपंसद खाने के साथ मेकअप और मसाज
  • मध्य प्रदेश

बांधवगढ़: हाथियों की पिकनिक, मनपंसद खाने के साथ मेकअप और मसाज

Narendra Singh September 25, 2025

बांधवगढ़: बाघों के लिए मशहूर उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अफसर और कर्मचारी इन दिनों हाथियों की खातिरदारी में लगे हैं। खातिरदारी भी ऐसी, जैसी बारातियों की होती है।

7 दिन हॉलिडे पर हाथी

जंगल में सुबह मेडिकल चेकअप के बाद शुरू हुआ हाथियों का स्पा, मालिश और मेकअप दोपहर तक चलता है। लंच में शहद लगी रोटियों के साथ सेब, केले, अनानास के साथ गन्ना और तमाम तरह के फल भरपेट खाने के बाद आराम का भी इंतजाम है। हर सार हाथियों के लिए लगता है कैंप हर साल अगस्त के दूसरे पखवाड़े से सितंबर के आखिरी सप्ताह तक नेशनल पार्कों में हाथियों के लिए रिजुविनेशन कैंप यानी कायाकल्प शिविर लगाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2011 से हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्र में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक कैंप शुरू हुआ है। इसमें विभाग के 15 हाथी शामिल हैं। इनमें 9 नर और 6 मादा और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग 79 वर्ष का हाथी गौतम है। इसे 9 मार्च 1978 को कान्हा टाइगर रिजर्व से बांधवगढ़ लाया गया था।

मेकअप से साथ मसाज भी

इसलिए लगाया जाता है कैंप बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय का कहना है कि कैंप का उद्देश्य हाथियों के हेल्थ चेकअप के साथ उनको आराम देना है। हाथियों और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन्य जीव संरक्षित करने के प्रति जागरूक करना भी है। इसके अलावा, हाथियों की स्वास्थ्य की जानकारी भी प्रबंधन के पास आ जाती है। उनके व्यवहार की रिपोर्ट भी तैयार होती है।

मजे का खाना औरव डॉक्कर की देखभाल

ऐसे होती है हाथियों की पिकनिक साल भर काम करने के बाद हाथियों को आराम, पौष्टिक आहार और विशेष देखभाल दी जाती है। इस दौरान हाथियों को तेल की मालिश, नीम और अरंडी का तेल लगाया जाता है। यह एक तरह से हाथियों की पिकनिक होती है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाती है। साथ ही, महावतों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है।

एक की काम, खाओ, पीओ और मौज करो

सुबह नहलाने के बाद सिंदूर-गुलाल से मेकअप कैंप के दौरान शुरुआत में सुबह-सुबह नहलाने के बाद तेल मालिश कर चंदन का लेप लगाया जाता है। इसके बाद सिंदूर और गुलाल से मेकअप किया जाता है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी कहते हैं कि हाथी लगातार काम करते हैं, लेकिन इन सात दिनों के लिए उनसे काम नहीं लिया जाता। इस दौरान उनका काम सिर्फ एक है, खाओ, पीओ और मौज करो।

79 वर्ष का गौतम आकर्षण

सबसे बुजुर्ग गौतम और सबसे छोटा हाथी गंगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय बताते हैं कि दोपहर में भोजन के बाद हाथियों को विचरण के लिए जंगल में छोड़ दिया जाता है। उनके स्वास्थ्य की जांच कर ब्लड सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। बांधवगढ़ में 12 हाथियों के साथ तीन शावक भी हैं। कैंप में सबसे बुजुर्ग हाथी गौतम 79 वर्ष का है, जबकि गंगा की उम्र एक वर्ष है। हाथियों के बिना गश्त संभव नहीं टाइगर रिजर्व में इन हाथियों से विभागीय कार्य कराए जाते हैं। जंगल ट्रैकिंग के साथ रेस्क्यू और गश्त में हाथियों की मदद ली जाती है। सबसे ज्यादा इनका उपयोग गश्त में किया जाता है। बाघ या तेंदुए के रेस्क्यू के समय भी इनका उपयोग करते हैं। हाथियों के बिना रेस्क्यू संभव नहीं है।

Retirement के बाद हर महीने 5000₹ इस योजना के तहत मिलेगी पेंशन! जानिए अटल पेंशन योजना कैसे करें शुरू

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना 270 रुपए गिरकर 1.14 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रही

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्वालियर: रिसोर्ट के कैशियर से लूट की कोशिश, हाईवे पर बदमाशों ने घेरा,नाकाम हुए तो मार दी गोली
Next: MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.