Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Student Suicide : मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं…
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Student Suicide : मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं…

Narendra Singh June 8, 2025

B.Tech Student Found Hanging जबलपुर में बी.टेक छात्र ने किया सुसाइड

B.Tech Student Found Hanging जबलपुर के ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम प्रियांशु त्रिपाठी है, जो मैहर जिले का रहने वाला था। जबलपुर में वह शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

फंदे से लटका मिला प्रियांशु

शनिवार देर रात जब मकान मालिक ने देखा कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला है, तो झांककर देखा तो प्रियांशु फंदे में लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखा- कुछ नहीं कर पा रहा

प्रियांशु के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने माता-पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। हालांकि पुलिस नोट की अन्य बातों की भी जांच कर रही है। छात्र के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि 4 जून को रिजल्ट आने के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। उसे कुछ विषयों में बैक आई थी और उसने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था।

बेटे के साथ जबरदस्ती हुई, उसका दांत टूटा था-परिजन

रविवार सुबह छात्र के परिजन मैहर से जबलपुर पहुंचे। उन्होंने छात्र की आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु का शव दो गमछों से बने फंदे पर मात्र ढाई फीट ऊंचाई पर लटका था, जबकि उसके पैर जमीन से छू रहे थे। इसके अलावा मृतक का एक दांत टूटा हुआ था, जिससे जबरदस्ती या संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।परिजनों ने छात्र के मोबाइल की साइबर जांच और सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच की मांग की है। छात्र के दोस्तों के मुताबिक, 4 जून को आए रिजल्ट के बाद से ही वह तनाव में था और मिलना-जुलना भी कम कर दिया था।

पुलिस कर रही जांच

तिलवारा थाना एएसआई पी.एल. बंसल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साइबर एनालिसिस और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर, छात्र का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम करौंदी में किया जाएगा।

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा 🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव
Next: Rani Tigress : नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.