Tulsi Vivah 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानिए सही तारीख और मुहूर्त...

tulsi-vivah-2025-date-muhurat

Tulsi Vivah 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानिए सही तारीख और मुहूर्त...

tulsi vivah 2025 date किस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह जानिए सही तारीख और मुहूर्त

Tulsi Vivah 2025 Date: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह किया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रुप माना गया है, जबकि तुलसी माता को प्रकृति और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। Read More: Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर, बोले – ‘रोल में दम नहीं..’! धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह संपन्न करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, साथ ही सुख-संपत्ति और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

किस दिन होगा तुलसी विवाह?

साल 2025 में तुलसी विवाह 2 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि का आरंभ 2 नवंबर सुबह 7.33 बजे होगा और यह तिथि 3 नवंबर सुबह 2:07 बजे तक रहेगी। चूंकि 3 नवंबर को द्वादशी उदयातिथि में नहीं है, इसलिए तुलसी विवाह 2 नवंबर को ही संपन्न किया जाएगा।

तुलसी विवाह पूजा का शुभ मुहूर्त...

पर्व के दिन पूजा और विवाह समारोह के लिए विशेष मुहूर्त तय किए गए हैं। श्रद्धालु इन समयों में तुलसी विवाह कर सकते हैं: ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:59 से 05:49 प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:24 से 06:39 अमृत काल: सुबह 09:29 से 11:00 अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:59 से 12:45 गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:04 से 06:30 इन शुभ समयों में पूजा करने से धार्मिक मान्यता अनुसार शुभ फल प्राप्त होते हैं।

तुलसी विवाह की परंपरा...

तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम भगवान को दूल्हे की तरह सजाकर उनका विवाह माता तुलसी से कराया जाता है। यह पर्व ईश्वरीय शक्ति और प्रकृति के बीच सामंजस्य को दर्शाता है। तुलसी और शालिग्राम का विवाह दर्शाता है कि मनुष्य के जीवन में प्रकृति और ईश्वर का महत्व समान है। पारंपरिक रूप से तुलसी विवाह करने से न केवल वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, बल्कि जीवन में सुख-संपत्ति और स्वास्थ्य भी बना रहता है। इसलिए, 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धालु बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ करेंगे।  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।