Purnima Vrat January 2026: पौष पूर्णिमा कब है? जानिए इस दिन क्या करें..

purnima-vrat-january-2026-mein-kab-hai

Purnima Vrat January 2026: पौष पूर्णिमा कब है? जानिए इस दिन क्या करें..

purnima vrat january 2026 पौष पूर्णिमा कब है जानिए इस दिन क्या करें

Purnima Vrat January 2026: पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है, इस दिन को बहुत पवित्र माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रुप में होता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, कहते हैं भगवान के प्रति सच्ची भक्ति रखने और व्रत रखने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन काशी, चित्रकूट, प्रयागराज और हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों में भक्तों की भारी भीड़ होती है।

कब है पूर्णिमा?

पौष पूर्णिमा पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी की शाम यानि की आज 6 बजकर 53 से होगी ही और इसका समापन 3 जनवरी को शाम 5 बजकर 28 मिनट बजे होगा। इस तरह कुछ लोग आज व्रत रहेंगे तो कुछ लोग कल व्रत रखेंगे। व्रत के दूसरे दिन जरुतमंदों को दान दें हो सके तो उन्हें भोजन भी कराएं। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

क्या है व्रत का महत्व?

पौष पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है, कहते हैं, इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। इतना ही नही जो यह व्रत रखते है तो उन्हें पापो से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

व्रत और पूजन विधि

1. पौष पूर्णिमा के दिन सुबह - सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ - साथ भगवान शिव की भी पूजा करनी चाहिए। 2. किसी पवित्र नदी में स्नान करें फिर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। और दीप दान करने चाहिए। 3. इस दिन भगवान नारायण की पूजा के साथ सत्यनारायण की कथा करवाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। 4. इस दिन जरुतमंदों को अनाज, कंबल, वस्त्र आदि दान दें उन्हें भोजन कराएं। इतना ही नहीं इस दिन तिल, गुड़ , कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।