‘Mahavatar Narasimha’ Movie Review: बड़े पर्दे पर नरसिंह भगवान की धमाकेदार एंट्र...

mahavatar-narasimha-movie-review-bhagwan-narsingh-entry

‘Mahavatar Narasimha’ Movie Review: बड़े पर्दे पर नरसिंह भगवान की धमाकेदार एंट्री! जानिए लोगों के रिव्यू...

‘mahavatar narasimha’ movie review बड़े पर्दे पर नरसिंह भगवान की धमाकेदार एंट्री जानिए लोगों के रिव्यू

Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म, वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस!

'महावतार नरसिम्‍हा' की कहानी...

कहानी की शुरुआत महर्षि कश्यप की संध्या वेला में की जा रही पूजा से होती है। उसी समय उनकी पत्नी दिति, पुत्र प्राप्ति की प्रबल इच्छा से प्रेरित होकर, महर्षि से सहवास का आग्रह करती हैं। कश्यप उन्हें समझाते हैं कि शास्त्रों के अनुसार संध्या का समय रजोगुण और तमोगुण से युक्त होता है, जब दैवी नहीं बल्कि आसुरी शक्तियां सक्रिय रहती हैं। ऐसे समय में गर्भधारण करना अशुभ और अनिष्टकारी माना गया है। फिर भी दिति अपने आग्रह पर अडिग रहती हैं। अंततः महर्षि कश्यप उसके आग्रह को स्वीकार करते हैं, और वही उनकी आशंका को सत्य साबित कर देता है। दिति के गर्भ में दो भयंकर राक्षसी प्रवृत्ति के भ्रूण उत्पन्न होते हैं – हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप। समय के साथ ये दोनों संपूर्ण ब्रह्मांड में अत्याचार मचाते हैं। देवताओं, ऋषियों और साधारण जनों पर उनके अत्याचार चरम सीमा तक पहुंच जाते हैं। देवताओं की पुकार पर भगवान विष्णु अवतरित होते हैं। पहले वे वराह अवतार धारण कर हिरण्याक्ष का वध करते हैं, जिसने पृथ्वी को पाताल लोक में ले जाकर बंधक बना लिया था। फिर समय आता है हिरण्यकश्यप का, जो स्वयं को ईश्वर मानने लगा था। भगवान विष्णु नरसिंह अवतार धारण कर उसके अहंकार का अंत करते हैं। इस कथा में हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाल्यावस्था से ही भगवान विष्णु का परम भक्त प्रह्लाद सत्य, धर्म और भक्ति की शक्ति का प्रतीक बनता है।

शानदार विजुअल्स और VFX ने किया मंत्रमुग्ध…

फिल्म के ट्रेलर में भव्य दृश्य, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और अत्याधुनिक VFX तकनीक का प्रभाव साफ झलकता है। नरसिंह अवतार की दहाड़, हिरण्यकश्यप का आतंक, और प्रह्लाद की अडिग आस्था—हर सीन एक विजुअल मास्टरपीस की तरह गढ़ा गया है।

होम्बले फिल्म्स की नई शुरुआत…

‘KGF’, ‘कांतारा’, ‘सालार’ जैसी मेगा हिट फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स अब क्लीम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर भारत के दस विष्णु अवतारों पर आधारित ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ लॉन्च कर रहा है। इस यूनिवर्स की फिल्में होंगी- महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)।

देखें फिल्म का रिव्यू....

 

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।