हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर लगभग 10 लाख श्रद्धालु जुटे, जिन्होंने गंगा में स्नान कर सुख और मोक्ष की कामना की।

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या |

हरिद्वार में अधिकमास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को अमावस्या होने के कारण इस विशेष संयोग को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी मान्यता के चलते हरिद्वार की हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

10 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे

अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच चुके हैं और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख, समृद्धि, शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, MP और देश के विभिन्न राज्यों से आए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ पितरों के निमित्त तर्पण, दान-पुण्य कर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।

सुबह से लगे लाइन

सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। प्रशासन के मुताबिक अब तक लगभग 10 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच चुके हैं। हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड और अन्य प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें देखने को मिलीं। पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया। पार्किंग स्थलों, डायवर्जन मार्गों और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहे। प्रशासन की कोशिश रही कि 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद स्नान और आवागमन की व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

राज्य

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून से हरिद्वार तक मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस का पीछा करने वाले नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को घायल कर दिया।

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

राज्य

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

सनातन

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

कांवड़ यात्रा के 11वें दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के 3 करोड़ 56 लाख को पार कर गई। हरकी पैड़ी पर भीड़ और यातायात व्यवस्था में दबाव देखा गया।