Curfew Wali Mata Mandir: नारियल में अर्जी लिखकर पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं!

curfew-wali-mata-mandir-bhopal-nariel-arji

Curfew Wali Mata Mandir: नारियल में अर्जी लिखकर पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं!

curfew wali mata mandir नारियल में अर्जी लिखकर पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं

Elvish Yadav Vrindavan Visit: एल्विश यादव पहुंचे वृंदावन, लिया प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद…

कर्फ्यू वाली माता का नाम कैसे पड़ा?

यह मंदिर लगभग चार दशक पुराना है। साल 1981 में नवरात्रि के समय जयपुर से माता की मूर्ति लाई गई थी। स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच विवाद हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में करीब 20 दिनों तक कर्फ्यू लगना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by dharmendra kushwaha (@dk98king)

आखिरकार, एक माह बाद प्रशासन ने मंदिर स्थापना की अनुमति दी और तभी से इस मंदिर को ‘कर्फ्यू वाली माता मंदिर’ के नाम से जाना जाने लगा।

मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों की भूमिका...

मंदिर की स्थापना और निर्माण में दो स्थानीय लोग बाबूलाल माली (सैनी) और पंडित श्रवण अवस्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय के साथ मंदिर ने भव्य रूप ले लिया और अब भोपाल ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

अखंड ज्योत और पूजा समय...

मंदिर में दो अखंड ज्योतें लगातार जलती रहती हैं। इन ज्योतों में छह महीने में लगभग 45 लीटर तेल और 45 लीटर घी का उपयोग होता है। मंदिर सुबह 5 बजे खुलता है। पहली आरती सुबह 6:30 बजे, दूसरी आरती सुबह 9 बजे होती है। दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं और शाम 4:30 बजे पुनः खोले जाते हैं। नवरात्रि में श्रद्धालु रात 12 बजे तक दर्शन करते हैं।

सुरक्षा और दान व्यवस्था...

मंदिर में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। 50 रुपये से अधिक का दान केवल चेक के माध्यम से स्वीकार किया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

सोने और चांदी से सजा भव्य मंदिर...

माता के मंदिर का निर्माण सोने और चांदी से किया गया है। इसमें शामिल हैं: 1. एक स्वर्ण कलश। 2. 130 किलो चांदी से बना भव्य द्वार। 3. 18 किलो चांदी की छोटी मूर्ति। 4. 21 किलो चांदी का सिंहासन। 5. मंदिर के दरवाजों और दीवारों पर आधा किलो सोने की नक्काशी।

भक्तों की अटूट श्रद्धा...

भक्त मानते हैं कि नारियल में अर्जी लिखने से माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि और अन्य त्योहारों के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।