Bhopal Hanuman Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया जाता है चिमटा!

bhopal-hanuman-temple-mp-mandir-chimate-peepal-tree

Bhopal Hanuman Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया जाता है चिमटा!

bhopal hanuman temple mp ऐसा मंदिर जहां मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया जाता है चिमटा

Bhopal Hanuman Temple: वैसे तो दुनिया भर में कई हनुमान मंदिर है, लेकिन भोपाल में एक ऐसा मंदिर है, जहां लोग मन्नत पूरी होने पर भगवान को चिमटा चढ़ाते हैं। यह मंदिर भोपाल के न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर में यहां हनुमंत लाल की विशाल मूर्ति, पीपल के पेड़ के नीचे विराजमान है। यहां शनिवार, हनुमान जयंती पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।

स्वप्न में आए थे हनुमान जी

यहां के पुजारी बताते हैं कि, करीब 30–40 साल पहले उन्हें एक स्वप्न के माध्यम से इस स्थान पर आने का संकेत मिला था। इसके बाद उन्होंने यहां पूजा-अर्चना शुरू की और धीरे-धीरे यह स्थान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बन गया।

मंदिर की अनोखी मान्यता

मंदिर परिसर में स्थित पीपल का पेड़ ‘वासुदेव महाराज’ के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि, यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। विशेष बात यह है कि, मन्नत पूरी होने पर भक्त इस पेड़ पर चिमटा चढ़ाते हैं, जो तेज हवा और बारिश के बावजूद पेड़ से गिरते नहीं—इसे देखकर लोग चमत्कार के रूप में देखते हैं।

एक भक्त की मन्नत से शुरू हुई परंपरा

करीब 20–30 साल पहले एक भक्त को सपना आया, जिसके बाद उसने यहां मन्नत मांगी। उसने मन्नत पूरी होने पर उसने पेड़ पर चिमटा चढ़ाया। तभी से यह परंपरा शुरू हो गई। आज हजारों चिमटे इस पेड़ पर चढ़ाए जा चुके हैं। महिलाएं यहां सूत बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं।

शनिवार और शनि जयंती पर विशेष भीड़

हर शनिवार को मंदिर में 1 से 2 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शनि जयंती के अवसर पर यहां विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें हर साल करीब दो लाख अंगूठियां श्रद्धालुओं को निशुल्क वितरित की जाती हैं।

विशेष पूजन और भंडारा

हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। सुबह पूजा के बाद करीब 11 बजे आरती होती है और फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहां के पुजारी बताते हैं कि-, इस आयोजन के लिए किसी प्रकार का प्रचार या चंदा नहीं लिया जाता—सारी व्यवस्थाएं श्रद्धा और भगवान की कृपा से ही संचालित होती हैं।   Also Read - Saturday Lucky Color: शनिवार के दिन पहने इस रंग के कपड़े, मिलेगी शनि देव की कृपा!

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।