Benefits of Wearing Black Thread: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानि...

benefits-of-wearing-black-thread

Benefits of Wearing Black Thread: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां, जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय...

benefits of wearing black thread काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय

Benefits of Wearing Black Thread: आजकल लोगों में काला धागा बांधने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आपने भी कई बार लड़कों और लड़कियों को पैरों या हाथों में पतली सी काली डोरी बांधे देखा होगा। कुछ लोग इसे फैशन के रूप में पहनते हैं, तो कुछ लोग इसे बुरी नजर से बचने के लिए अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला धागा पहनने के भी कुछ विशेष नियम होते हैं और अगर यह नियम न माने जाएं, तो लाभ के स्थान पर हानि भी हो सकती है? Read More: Kailash Manasarovar Yatra 2025: पांच साल बाद फिर से शुरू हुई यात्रा, जानिए धार्मिक महत्व… कई लोग अनजाने में पैरों में काला धागा बांध लेते हैं, जबकि ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। काला धागा अगर गलत तरीके से या गलत स्थान पर पहना जाए, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि काला धागा आखिर क्यों पहना जाता है, किस अंग में पहनना शुभ होता है और किन गलतियों से बचना चाहिए।

पैरों में काला धागा क्यों नहीं पहनना चाहिए?

सूत्रो के अनुसार, ज्योतिषाचार्य और एस्ट्रो-न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं कि पैरों में काला धागा बांधना अशुभ माना जाता है। सनातन धर्म में काले धागे को ‘रक्षा सूत्र’ कहा गया है, जो नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से बचाने का काम करता है। ऐसे में रक्षा सूत्र का उपयोग शरीर के किसी ऐसे भाग पर करना चाहिए, जहां से सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण की जा सके — न कि त्यागी अंग यानी पैरों में। पैरों में काला धागा बांधने से शनि ग्रह की स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे जीवन में अड़चनें, रोग और असफलताएं आने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर वे लोग जिनकी कुंडली में शनि पहले से ही कमजोर है, उन्हें तो विशेष रूप से इस गलती से बचना चाहिए।

शरीर के किस अंग में बांधना चाहिए काला धागा?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, काला धागा कमर, गर्दन या बाएं हाथ में बांधना अधिक शुभ माना गया है। खासकर कमर में बांधना सबसे प्रभावशाली और चमत्कारी माना जाता है। इसका उल्लेख भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से भी जुड़ा है, जहां उन्होंने भी कमर में काला धागा बांधा था।

कमर में काला धागा बांधने के फायदे...

1. कमर में काला धागा बांधने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 2. यह कई प्रकार की हड्डी संबंधी बीमारियों से बचाता है। 3. शारीरिक ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। 4. शनि दोष कम होता है और भाग्य का साथ बढ़ता है।

गर्दन में बांधना...

गर्दन में काला धागा बांधना नजर दोष से बचाव के लिए किया जाता है। विशेषकर नवविवाहिता और छोटे बच्चों को यह धागा पहनाया जाता है। यहां इसे लॉकेट के साथ पहनना चाहिए, खाली काला धागा पहनना अशुभ हो सकता है।

हाथ में बांधना...

महिलाएं बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में काला धागा बांध सकते हैं। यह मनोकामना पूर्ति, बुरी नजर से बचाव और मानसिक शांति देने में सहायक माना जाता है।

धागा बांधते समय करें ये उपाय...

यदि आप काला धागा पहनना चाहते हैं, तो इसे किसी शनि मंदिर या हनुमान जी या भैरव बाबा की मूर्ति से स्पर्श करवाकर पहनें। इस दौरान मंत्रोच्चारण करें: शनि मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” हनुमान मंत्र: “ॐ हं हनुमते नमः” ऐसा करने से यह धागा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति प्राप्त कर लेता है और आपकी रक्षा करता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान...

1. लाल और काले धागे को एक साथ न पहनें। यह ज्योतिषीय दृष्टि से विरोधाभासी माना गया है। 2. धागा खुद से न खोलें। जब वह स्वयं टूट जाए तभी उसे उतारें। 3. धागे को गंदा या उलझा हुआ न रखें। इसे नियमित रूप से ध्यान दें और यदि खराब हो जाए तो पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। 4. कोई भी धागा पहनने से पहले श्रद्धा और सकारात्मक विचार रखें। यह केवल फैशन नहीं, एक धार्मिक और ऊर्जा-संबंधी उपाय है।

काले धागे के प्रमुख लाभ...

1. बुरी नजर से रक्षा करता है। 2. नकारात्मक ऊर्जा को शरीर से बाहर निकालता है। 3. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत देता है। 4. आर्थिक परेशानियों में भी लाभकारी होता है। 5. शत्रु बाधाओं से बचाव करता है। 6. मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाता है।  

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.