Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

Unique Jamwant Temple in MP

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

Located on the Sagar-Jabalpur route in Madhya Pradesh, the Jamwant Temple is dedicated to the mythological bear king Jamwant, known for aiding Lord Rama in the epic Ramayana.

jamwant temple mp सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर! |

Jamwant Temple MP: मध्यप्रदेश में अनेकों मंदिर है, लेकिन मध्य प्रदेश के सागर-जबलपुर मार्ग पर स्थित गलगल टोरी में रामायण काल के महान रीछराज जामवंत (जांबवन) का एक अनोखा मंदिर है। भगवान ब्रह्मा के तीसरे अवतार माने जाने वाले जामवंत ने भगवान राम और रावण के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

कहते हैं कि- 'रीछराज स्वयं यहां पहुंचकर दर्शन करते थे और वापस लौट जाते थे।  

हनुमान जयंती पर भी लगती है भारी भीड़

हनुमान जयंती के अवसर पर यहां सिर्फ हनुमान मंदिरों ही नहीं, जामवंत मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है।

जामवंत वही हैं जिन्होंने हनुमान जी को उनकी छिपी हुई शक्तियों का स्मरण करवाया था।

मंदिर की प्राचीनता और स्थापना का रहस्य

इस मंदिर की सटीक स्थापना और उम्र के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि- 'यहां सदियों से पूजा-अर्चना होती आ रही है। पहले यह क्षेत्र पहाड़ी और जंगली था, जहां आसानी से रीछ आ-जा सकते थे। समय के साथ जंगल कम हुआ, लेकिन भक्ति का सिलसिला आज भी निरंतर जारी है।'

कैसे बना यह भव्य मंदिर?

पहले यहां सिर्फ एक चबूतरा था। जैसे-जैसे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती गईं, मंदिर का स्वरूप भव्य होता गया।  1955-56 में पहली बार यहां मड़िया (छोटा मंदिर) का निर्माण किया गया। उसके बाद लगातार जीर्णोद्धार और विकास का काम चल रहा है। आज यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है।

अर्जी लगाने की खास विधि

मंदिर के पुजारी शालक राम कटारे के अनुसार यहां विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी और अन्य मुश्किल मामलों के लिए अर्जी लगाई जाती है।

नारियल सीधी भेंट भगवान के चरणों में रखें। मंदिर के किसी भी हिस्से में गांठ बांध दें। पांच मंगलवार तक नियमित दर्शन करें। मनोकामना पूरी होने पर सामर्थ्य अनुसार सेवा या दान करें।

पौराणिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, जामवंत अमर व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने मत्स्य अवतार को छोड़कर कूर्म अवतार से लेकर श्रीकृष्ण अवतार तक सभी अवतारों के दर्शन किए। वामन, राम और कृष्ण अवतारों की अनेक कथाओं में उनका उल्लेख मिलता है। पूरे देश में जामवंत के मात्र 2-3 मंदिर ही हैं, जबकि गुफाएं कई जगह मौजूद हैं। मध्य प्रदेश में यह संभवतः इकलौता मंदिर है।

सागर शहर से सागर-जबलपुर मार्ग पर गलगल टोरी में स्थित यह मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है। मंगलवार और शनिवार को यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर केंद्रित कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन है।

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

राज्य

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएँ और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की घोषणा की।