सत्यनारायण व्रत की कहानी: कैसे शुरु हुई सत्यनारायण की पूजा? जानिए महत्व...

significance-of-satyanarayana-puja

सत्यनारायण व्रत की कहानी: कैसे शुरु हुई सत्यनारायण की पूजा? जानिए महत्व...

सत्यनारायण व्रत की कहानी कैसे शुरु हुई सत्यनारायण की पूजा जानिए महत्व

सत्यनारायण व्रत की कहानी: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कई रुपो के बारें बताया गया है। और उनके कई नाम भी है। इसमें से विष्णु जी का एक नाम सत्यनारायण है। जो की पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कई श्रद्धालु गुरुवार या पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत, पूजन करते हैं और कथा भी सुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते है इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई। अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं।

सत्यनारायण व्रत की कहानीसत्यानारयण की कथा सुनने से दूर होते है कष्ट

शास्त्रों के अनुसार, भगवान सत्यानारायण की पूरी विधि -विधान से पूजा करने और सच्चे मन से व्रत रखने से जग के पालन हार कहे जाने वाले श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। और जीवन में सुख - शांति बनी रहती है।

सत्यनारायण व्रत की कहानी: भगवान सत्यनारायण के नाम का क्या है अर्थ?

भगवान विष्णु को ही सत्यनारायण भगवान के रुप में पूजते है। सत्यनारायण नाम दो शब्दों से मिलकर बना होता है, जिसमें से 'सत्य का अर्थ है सच, जो आदि और अनंत है। वहीं नारायण का अर्थ है- जगत के पालनहार विष्णु। सरल शब्दों में कहें तो सत्य ही नारायण है। इस पूजा का विशेष महत्व होता है। और संसार में सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है और जो सत्य बोलते हैं और सत्यता की राह पर चलते है। उन पर भगवान विष्णु की कृपा होती है।

कैसे शुरु हुई सत्यनारयण की पूजा?

स्कंद पुराण के मुताबिक, एक बार देवर्षि नारद घूमते हुए मृत्युलोक (पृथ्वी) आ पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि- मनुष्य अपने-अपने कर्मों की वजह से बहुत दुख और पीड़ा झेल रहें है। यह देखकर नारद मुनि को मनुष्यों की चिंता होने लगी और वो सीधे क्षीर सागर में भगवान विष्णु की शरण में पहुंच गए और उन्होंने पालनहार श्री हरि से प्रार्थना की और कहा - 'हे प्रभु, पृथ्वी पर लोग बहुत दुखी हैं। क्या कोई ऐसा सरल उपाय है, जिससे उनके सभी कष्ट दूर हो जाएं?' पालनहार श्रीहरि ने नारद मुनि से कहा- 'हे नारद, जो मनुष्य सांसारिक सुखों को भोगना चाहता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की इच्छा रखता है, उसे सच्चे मन से सत्यनारायण का व्रत और पूजन करना चाहिए। इस व्रत से कलयुग भक्तों को दुखो से छुटकारा मिलेगा। बताया जाता है कि- काशी के एक बहुत ही गरीब ब्राह्मण शतानंद ने सबसे पहले यह व्रत किया था। तब भगवान नारायण ने स्वयं एक वृद्ध ब्राह्मण का रूप धरकर उन्हें यह कथा सुनाई और पूजा करने की विधि बताई थी। इसके बाद में एक गरीब लकड़हारे ने भी इस पूजा को देखा और सत्य का संकल्प लिया, जिससे उसकी गरीबी दूर हो गई। उसके जीवन में सुख - समृद्धि आती है।

सत्यनारायण की पूजा से जीवन में आती है सुख और शांति

1. मान्यता है कि, सत्यनारायण का व्रत करने और कथा को सुनने मात्र से जीवन के दुखों का नाश होता है और घर में सुख - समृद्धि होती है। 2. विवाह, संतान प्राप्ति या गृह प्रवेश के समय सत्यनारायण की पूजा अवश्य करें। इससे घर में सुख - शांति बनी रहती है। 3. सत्यनारायण का व्रत और पूरी विधि-विधान से की गई पूजा मनुष्य को झूठ और अधर्म के मार्ग से हटाकर सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देती है।
भगवान को इन चीजों का लगाया जाता है भोग
सत्यनारायण का व्रत रखते समय ध्यान रखे पंजीरी (भुना हुआ आटा और चीनी), मीठी पूरी ( गेंहू के आटे में गुड़ का घोल, कालीमिर्च डालकर आटालगाकर उसकी पूरियां बनाए), केले के फल और पंचामृत का विशेष महत्व होता है। इसका भोग लगाना बेहद शुभ माना जात है। बताया जाता है कि- 'कथा के बाद प्रसाद ग्रहण किए बिना जाना अधूरा माना जाता है, क्योंकि यह भगवान के प्रति श्रद्धा और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है।'

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।